Hardik-Natasha Son Agastya: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करते रहते हैं। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि इन दोनों का बेटा यानी अगस्त्य किसके संग रह रहा है? गौरतलब है कि नताशा जब अपने मायके सर्बिया गई थीं, तो बेटे को साथ लेकर गई थी और अगस्त्य संग क्वालिटी टाइम बिता रही थीं, लेकिन जबसे नताशा मुंबई आई हैं, तो ऐसा लग रहा है कि वो खुद की लाइफ में ही बिजी हो गई हैं।
हार्दिक ने शेयर की फोटो
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की क्यूट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अगस्त्य प्यारे से गणपति जी संग नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने इसके कैप्शन में दिल और प्यारी-सी स्माइली भी शेयर की है। फोटो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि इस वक्त अगस्त्य पांड्या अपने पिता हार्दिक संग रह रहे हैं और नताशा अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं लोगों को तो ये भी लग रहा है कि इंडिया आते ही नताशा बेटे को भूलकर बस खुद पर ही फोकस कर रही हैं।
Hardik Pandya
नताशा का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि हाल ही में नताशा को अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखा गया था और नताशा अभी जितने भी पोस्ट शेयर कर रही हैं, उसमें वो अकेले नजर आ रही हैं। इससे साफ है कि नताशा अभी खुद पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में जब इलिक संग नताशा का वीडियो सामने आया था, तो लोगों ने एक्ट्रेस को खूब सुनाया भी था। यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हार्दिक और नताशा
बता दें कि जबसे हार्दिक और नताशा दोनों ने ही अपने अलग होने का ऐलान किया है, तबसे ही दोनों का नाम डेटिंग को लेकर सुर्खियों में आ रहा है। हार्दिक को लेकर कहा जा रहा है कि वो ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नताशा भी एलेक्स इलिक संग बेहद खुश नजर आ रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। इसलिए हर किसी को यही कंफ्यूजन है कि क्या दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं या फिर ये सब बस रूमर्स हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan की कैंसर से कैसी हो गई हालत? बीमारी-ब्रेकअप के बाद मिली राहत भरी खबर
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines