पहलगाम हमले के बाद भारत ने तमाम पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन कर दिया। इस लिस्ट में पाक की पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया आमिर का भी नाम है। हानिया को इंडिया में सबसे पहले किया गया था। जैसे ही हानिया आमिर को बैन किया गया, तो सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और यूजर्स बात करने लगे कि ये सही किया गया या गलत? इस बीच अब हानिया के फैंस की दीवानगी भी इंटरनेट पर साफ देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कैसे?
वीपीएन का सब्सक्रिप्शन
दरअसल, galaxylollywood नाम के इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हानिया की फोटो के साथ दो स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं, जिसमें लिखा है कि हैलो हानिया, वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए, लव फ्रॉम इंडिया। इतना ही नहीं बल्कि हानिया ने इसका रिप्लाई भी दिया। एक्ट्रेस ने इसके जवाब में लिखा कि लव यूं और दूसरे कमेंट में लिखा कि रो दूंगी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हानिया को सदमा लग गया है। दूसरे यूजर ने कहा कि हम पाकिस्तान में रहते हुए भी इसको फॉलो नहीं करते। तीसरे यूजर ने कहा कि कैसे-कैसे नल्ले पड़े हैं हमारे देश में। एक और यूजर ने कहा कि इंसान के पास शक्ल ना सही अक्ल तो हो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Hania Aamir
फैन ने भेजा पानी
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले हानिया का एक और फैन भी चर्चा में आया था। जी हां, इसके पहले भारतीय फैन ने हानिया के लिए इंडिया से पानी की बोतलें भेजी थीं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, इन दोनों ही पोस्ट की जिम्मेदारी न्यूज24 नहीं लेता है और ना ही इनकी पुष्टि करता है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, इसलिए सिर्फ जानकारी के लिए शेयर की गई हैं।
यह भी पढ़ें- ‘परमाणु बमों से भी बड़ा खतरा…’, भारत ने बैन किए पाक स्टार्स, तो तिलमिलाए Ahmed Ali Butt
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines