Harsh Mayar: हाल ही में पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फैंस को गुल्लक के चौथे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, गुल्लक 4 रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ दर्शकों की लॉटरी-सी लग गई है। अब भई अगर बात गुल्लक ही हो रही है, तो इसका हर एक किरदार अपने-आपमें बेहद खास है, लेकिन आज हम आपको गुल्लक के अमन मिश्रा यानी हर्ष मायर के बारे में बता रहे हैं। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हर्ष मायर को गुल्लक में रोल कैसे मिला? अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
गुल्लक में हर्ष मायर को कैसे मिला रोल?
हर्ष मायर गुल्लक में एक अहम किरदार में नजर आए हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी बेहद कमाल की लगी है। दरअसल, जब हर्ष मायर ने हिचकी में काम तो मार्केट में उनकी डिमांड बढ़ गई और उन्हें कई ऑफर्स आए। इस बारे में खुद हर्ष मायर ने खुलासा किया है। उनका कहना है कि हिचकी के बाद मुझे बहुत काम मिल रहा था, अलग-अलग तरह का, लेकिन वो ऐसा था जैसे लव स्टोरी, हॉस्टल-स्कूल, जो मैं कर चुका था, लेकिन मैं इन सबको ब्रेक करना चाहता था। इन सबके बीच में मुझे गुल्लक मिला।
गुल्लक में दिखाई गई आम लाइफ
हर्ष मायर का कहना है कि जब मैंने इसकी कहानी सुनी और इसको पढ़ा, तो मुझे लगा कि ये तो बढ़िया है, इसको लोगों ने नहीं देखा है। गुल्लक में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जो फिल्मों ने नहीं दिखाई जाती। तब मैंने इसके बारे में सोचा और मुझे लगा कि मुझे एक बार तो इसको जरूर करना है और मुझे भरोसा था कि अगर ये हिट हो गया ना, तो ये जरूर कुछ अच्छा देगा।
कहां दिया था ऑडिशन?
गुल्लक के ऑडिशन के लिए हर्ष मायर को दिल्ली में ही रहना पड़ा था। जी हां, इस पर बात करते हुए हर्ष मायर ने बताया कि उस टाइम वो दिल्ली में ही थे। उन्होंने कहा कि मुंबई आने की जरूरत नहीं है, तुम दिल्ली में ही ऑडिशन दे दो। इतना ही नहीं बल्कि गुल्लक की टीम के बारे में हर्ष मायर ने कहा कि वो भी बहुत स्वीट हैं और उनके साथ काम करके उन्हें हमेशा अच्छा फील हुआ। इसलिए उन्होंने खुद भी अपने किरदार को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं हर्ष मायर
बता दें कि हर्ष मायर ने ना सिर्फ गुल्लक से पॉपुलैरिटी हासिल की है बल्कि इसके पहले भी उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। जी हां, I Am Kalam के लिए हर्ष मायर ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बता दें कि गुल्लक का चौथा सीजन रिलीज हो गया है और इसे आप 7 जून से सोनी लिव पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को थप्पड़ जड़ने वाली CISF जवान कौन? क्या है थप्पड़ कांड की इनसाइड स्टोरी?
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
48 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines