Actress Who Became A Successful Entrepreneur: साल 1999 में मिस इंडिया बनने के बाद एक्ट्रेस गुल पनाग सुर्खियों में आईं। आज अपने अभिनय से कहीं ज्यादा एक सफल इंटरप्रेन्योर के तौर पर पहचानी जाती हैं। गुल ने पायलट से पहले एक्ट्रेस बनने का सफर तय किया। इसके बाद उन्होंने अपना करियर राजनीति की दुनिया में आजमाया। जब वहां भी दाल नहीं गली तो उन्होंने इंटरप्रेन्योर बनने का फैसला किया और आज वो एक सक्सेसफुल इंटरप्रेन्योर हैं। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के अब तक के सफर के बारे में।
गुल ने की कंपनी की सह-स्थापना
गुल पनाग ने ‘सनफ्यूल इलेक्ट्रिक’ नाम की कंपनी की सह-स्थापना की है, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहन इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तेजी से ग्रोथ कर रही है। पर्यावरण के क्षेत्र में गुल पनाग की कंपनी क्लाइमेट फ्रेंडली है और एनवायरनमेंट की स्थिरता को बढ़ाने की दिशा में गुल अहम बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
गुल का उद्देश्य है सस्टेनेबिलिटी
गुल पनाग के लिए सस्टेनेबिलिटी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि उनके जीवन का उद्देश्य बन चुका है। ‘सनफ्यूल इलेक्ट्रिक’ में उनके तीन प्रमुख स्तंभ हैं – शहर, हाईवे और डेस्टिनेशन चार्जिंग। उन्होंने बिजनेस इंसाइडर इंडिया से एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हमारा फोकस ऐसे चार्जिंग स्टेशन बनाने पर है, जो न सिर्फ शहरों में बल्कि हाईवे और यात्रा के दौरान ग्राहकों को भी आसानी से उपलब्ध हो। हमें विश्वास है कि ये पहल इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार में मदद करेगी।’
गुल पनाग का अब तक का करियर
गुल पनाग का असली नाम गुल किरत कौर पनाग है। वो एक अभिनेत्री के अलावा पायलट और फार्मूला कार रेसर भी हैं। गुल पनाग ने अपने करियर में अब तक 4 प्रोफेशन में अपनी किस्मत आजमाई है। गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 1999 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस ब्यूटीफुल स्माइल जैसे टाइटल भी अपने नाम किए। इसके बाद गुल पनाग ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म ‘धूप’ से की थी। फिल्मों में काम करने के बाद गुल पनाग को वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उन्हें तलाश थी।
राजनीति में गुल ने रखा कदम
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey से पहले इन 5 स्टार्स ने लिया इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, फैंस हो गए थे शॉक्ड
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
45 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines