इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज चौथा दिन है। इसी के साथ फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई बेहद कम है। इसी के साथ अगर इस फिल्म को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ के मुकाबले देखें, तो तीसरे दिन की कमाई के मुकाबले में ‘ग्राउंड जीरो’ अक्षय की ‘केसरी 2’ के आस-पास भी नहीं है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई…
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’
सबसे पहले बात इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर ‘केसरी 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई की थी। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ अपनी रिलीज के तीसरे दिन ‘केसरी 2’ से बेहद पीछे रही।
10 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
हालांकि, अभी ‘ग्राउंड जीरो’ की तीसरे दिन की कमाई के इन आंकड़ो की बात करें तो अभी ये शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है, लेकिन इन आंकड़ो में ज्यादा उछाल नहीं आएगा। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 5.15 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कम कमाई को देखकर लग रहा है कि ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।
‘केसरी 2’ ने कर लिया 50 करोड़ का कलेक्शन
अब फिल्म की टोटल कमाई से ही पता लगेगा कि ये कितना कलेक्शन कर पाई है। वहीं, अगर ‘केसरी 2’ की बात करें तो ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। देखने वाली बात होगी कि ‘केसरी 2’ की कमाई कहां जाकर रुकती है। बता दें इन दोनों फिल्मों के अलावा अभी टिकट खिड़की पर सनी देओल की ‘जाट’ भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीर हमारा है…’, Suniel Shetty के बाद किसने कही ये बात? Pahalgam Attack पर इस एक्टर का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
32 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines