Grammys 2025: 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। 4 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुके दिवंगत तबला उस्ताद जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) के फैंस काफी गुस्से में हैं। जाकिर हुसैन को न सिर्फ हिंदुस्तान से बल्कि पूरी दुनिया से प्यार मिला है। उनके निधन पर हर कोई दुखी था। वहीं, अब जब ग्रैमी अवॉर्ड्स में सभी कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, तो फैंस को उम्मीद थी कि इस दौरान हिंदुस्तानी तबला वादक जाकिर हुसैन को भी सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
मेमोरियम सेक्शन से गायब दिखे जाकिर हुसैन
हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और फैंस का ये देखकर गुस्सा फूट पड़ा। आपको बता दें, हर साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में उन आर्टिस्ट्स को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिनका पिछले साल निधन हो गया हो। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बाकी कलाकारों को तो याद किया गया, लेकिन 15 दिसंबर 2024 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले जाकिर हुसैन का जिक्र भी यहां सुनने को नहीं मिला। हैरानी की बात तो ये है कि जाकिर हुसैन वो कलाकार हैं, जो पहले ही 4 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें मेमोरियम सेक्शन में जगह नहीं मिली।
ग्रैमी अवॉर्ड्स देख नाराज हुए फैंस
इससे जाकिर हुसैन के फैंस आहत हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें, रविवार को क्रिस मार्टिन ने लियाम पायने (Liam Payne), क्रिस क्रिस्टोफरसन (Kris Kristofferson), सिसी हाउस्टन (Cissy Houston), टीटो जैक्सन (Tito Jackson) समेत कई संगीतकारों को श्रद्धांजलि देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान जाकिर हुसैन को मेमोरियम सेक्शन से बाहर रखकर उन्होंने इंडियन म्यूजिक लवर्स को निराश कर दिया।अब ऑर्गेनाइजरों की ये चूक लोगों के गुस्से की वजह बन गई है।
यह भी पढ़ें: Prince Narula का सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रहा मजाक? सालों पुराना वीडियो बना शर्मिंदगी की वजह
क्या बोले लोग?
ट्वीटर पर लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यार, आखिर उस्ताद जाकिर हुसैन कहां हैं?’ एक शख्स ने लिखा, ‘4 बार के ग्रैमी विजेता #ZakirHussain का कोई जिक्र नहीं था।’ एक ने लिखा, ‘मन चकरा रहा है कि जाकिर हुसैन को आज रात श्रद्धांजलि नहीं दी गई। उन्होंने स्वयं 4 ग्रैमी जीते थे और पश्चिमी संस्कृति पर भी उनका बहुत बड़ा प्रभाव था।’ अब इसी तरह से फैंस हैरानी और नाराजगी दोनों जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines