Singer Brett James Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है. एक मशहूर सिंगर का निधन हो गया है. अब ग्रैमी विजेता ब्रेट जेम्स हमारे बीच नहीं रहे. महज 57 साल की उम्र में सिंगर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उनका निधन इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. जिस तरह से उनकी मौत हुई है वो वाकई काफी दर्दनाक है. एक बड़े हादसे में सिंगर ने अपनी जान गंवा दी है. प्लेन क्रैश में सिंगर ब्रेट जेम्स इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
मशहूर सिंगर का निधन
आपको बता दें, सिंगर ब्रेट जेम्स 18 सितंबर को एक प्लेन में बैठे थे और ये प्लेन नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन में क्रैश हो गया. स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त होते ही इस प्लेन ने फौरन आग पकड़ ली. इस प्लेन में सिंगर समेत तीन लोग मौजूद थे और इस हादसे में इन तीनों की जान चली गई. एक भी शख्स सर्वाइव नहीं कर पाया. बताया जा रहा है कि ये प्लेन नैशविले में जॉन सी. ट्यून एयरपोर्ट से रवाना हुआ था और फ्रैंकलिन में एक एलीमेंट्री स्कूल के पास खुले मैदान में क्रैश हो गया. ये घटना गुरुवार यानी 18 सितंबर की दोपहर में हुई थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 5 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर कौन? इस हफ्ते कट सकता है Salman Khan के शो से पत्ता
प्लेन ने क्रैश होते ही पकड़ी आग
हालांकि, इस हादसे में स्कूल के किसी भी स्टूडेंट या टीचर के घायल होने या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है. सभी स्टूडेंट्स और टीचर सुरक्षित हैं. वहीं, ब्रेट जेम्स की मौत की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. जैसे ही उनके निधन की खबर बाहर आई हर तरफ मातम छा गया. आपको बता दें, ब्रेट जेम्स साल 2000 और 2010 के दशक के सबसे फेमस सिंगर्स और सॉन्ग राइटर्स में से एक थे. उनके गानों ने न सिर्फ उन्हें पहचान दिलाई थी, बल्कि दूसरे लोगों को भी कामयाबी दिलवाई है. उन्होंने ‘काऊ बॉय’, ‘जीसस, टेक द व्हील’ और ‘वेन द सन गोज डाउन’ जैसे गाने लिखे थे.
49वें ग्रैमी अवार्ड्स में मिला था बेस्ट कंट्री सॉन्ग का अवॉर्ड
ब्रेट जेम्स ने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे. 27 गाने तो चार्टबस्टर रह चुके हैं. ‘जीसस टेक द व्हील’ ने उन्हें साल 2007 में 49वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट कंट्री सॉन्ग का अवॉर्ड दिलवाया था. इस गाने को सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. अब उनके निधन से फैंस और सेलेब्स बेहद दुखी हैं. इस हादसे के बाद सभी सोशल मीडिया पर सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines