K-pop Grammy Nominations 2026: कोरियन पॉप म्यूजिक यानी के-पॉप दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय है. इनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं. भारत में भी आजकल की Gen-z Generation इसे पसंद करते हैं. लेकिन ग्रैमी अवॉर्ड, जो संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है, में के-पॉप को अभी तक जीत नहीं मिली. जबकि यह म्यूजिक बैंड ग्रैमी अवॉर्ड में 5 बार नॉमिनेट हुआ है. अब 2026 के ग्रैमी में नई उम्मीद जगी है.
यह भी पढ़ें: Grammy 2026: भारत में कब और कहां देखें Grammy Award Show? नॉमिनेशन में सबसे आगे रहा ये दिग्गज Rapper
ग्रैमी अवॉर्ड में BTS ने बनाया इतिहास
BTS यानी बैंगटन बॉयज सबसे पहले कोरियन ग्रुप थे जिन्हें ग्रैमी में नामांकन मिला. उनको “Dynamite”, “Butter”, “My Universe” जैसे गाने के लिए बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस में नॉमिनेशन मिला. कुल मिलाकर इस ग्रुप को 5 बार नॉमिनेशन मिला. उन्होंने परफॉर्म भी किया और दुनिया भर में कई रिकॉर्ड बनाए. लेकिन हर बार जीत किसी और को मिली. इस बात से फैन बहुत दुखी हुए और कहते हैं कि ग्रैमी में पक्षपात होता है. फिर भी यह मानना पड़ेगा BTS ने के-पॉप को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है.
यह भी पढ़ें: 49 साल पहले रिलीज हुआ 4:56 मिनट का वो गाना, जिससे आज भी लोग करते हैं प्यार का इजहार
ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में महिला कलाकार आगे
इस साल ग्रैमी अवॉर्ड 2026 के नॉमिनेशन में के-पॉप में BLACKPINK की रोसे ने ब्रूनो मार्स के साथ “APT.” गाने के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप में नामांकन पाया. यह के-पॉप का पहला ऐसा नामांकन है बड़े कैटेगरी में सिलेक्ट हुआ है.
साथ ही Netflix की एनिमेटेड फिल्म “KPop Demon Hunters” के गाने “Golden” ने भी 5 नॉमिनेशन जीते हैं. वहीं फिल्म में HUNTR/X नाम का फिक्शनल के-पॉप ग्रुप है, जिसके गाने को सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप और अन्य कैटेगरी में जगह मिली है. यह पहली बार है जब के-पॉप महिला ग्रुप (या फिक्शनल) इतने बड़े नामांकन पा रही है.
क्या इस बार मिलेगी जीत?
पहले सिर्फ BTS को नामांकन मिलते थे, लेकिन अब रोसे और “Golden” जैसे नए नाम सामने आए हैं. अगर कोई जीतता है तो के-पॉप का पहला ग्रैमी अवॉर्ड होगा. इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड के लिए फैन्स बहुत उत्साहित हैं. समय के साथ धीरे धीरे के-पॉप भी ऑडियंस के बीच जगह बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Varanasi Release Date: राजामौली की 1300 करोड़ी फिल्म की रिलीज का ऐलान, पृथ्वी और ब्रह्मांड का होगा कॉम्बिनेशन
कब और कैसे देखें Grammy Awards 2026?
संगीत जगत का सबसे बड़ा ग्रैमी एवॉर्ड 1 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाला है. इस बार यह अवॉर्ड शो लॉस एंजिल्स में होने वाला है. इस बार जस्टिन बीबर से लेकर कई बड़े कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं. इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये शो CBS चैनल पर रात 8 बजे से 11.30 बजे तक ET टाइम के मुताबकि दिखाया जाएगा. वहीं भारत में 2 फरवरी को सुबह 6.30 बजे से जिया हॉटस्टार और स्टार मूवीज पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘उनसे कोई लेना-देना नहीं…’, अनबन की खबरों पर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines