हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yashvardhan-Rasha ने किया Govinda-Raveena के आइकॉनिक गाने को रिवाइव, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Yashvardhan-Rasha Dance on Govinda-Raveena Song: गोविंदा और रवीना टंडन के आइकॉनिक गाने अखियों से गोली मारे पर राशा ठडानी और यशवर्धन अहूजा के डांस मूव्स पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिए इनके डांस मूव्स।

विज्ञापन
Yashvardhan-Rasha Dance on Govinda-Raveena Song

Yashvardhan-Rasha Dance on Govinda-Raveena Song: बॉलीवुड में कई फेमस जोड़ियां देखने को मिली हैं, जो पर्दे पर आइकॉनिक बन गईं। उनमें से कुछ सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी गहरी दोस्ती और रिश्तों की मिसाल बनी हैं। इनमें से एक जोड़ी है गोविंदा और रवीना टंडन की, जिनकी जोड़ी ने 90 के दशक में पर्दे पर धमाल मचाया था। इन दोनों की स्क्रीन पर हॉट केमिस्ट्री ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कुछ बेहद यादगार गाने और फिल्में भी दीं। हालांकि, इनकी दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री से कहीं आगे जाती है और अब इन दोनों ने अपनी दोस्ती अपनी अगली पीढ़ी को भी दे दी है।

राशा-यशवर्धन ने गाने पर किया डांस

हाल ही में रवीना की बेटी राशा थडानी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी गहरी दोस्ती का एक प्यारा सा उदाहरण पेश किया। राशा ने यशवर्धन के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों का डांस वीडियो देखा जा सकता है।

इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ गाने ‘अखियों से गोली मारे’ पर डांस कर रहे थे, जो गोविंदा और रवीना की सुपरहिट फिल्म ‘दूल्हे राजा’ का एक मशहूर गाना है वीडियो में यशवर्धन ने हुडी पहनी हुई है, वहीं राशा ने एक ट्रेंडी शर्ट पहना था। लेकिन जो बात इस वीडियो को खास बनाती है, वो है उनकी एनर्जी और डांस फ्लोर पर उनका जोश।

विज्ञापन

दोनों का ये डांस देखकर एक बार फिर गोविंदा और रवीना के साथ उनके द्वारा किए गए शानदार डांस नंबरों की याद ताजा हो गई। ये दृश्य न सिर्फ दर्शकों के लिए एक शानदार पल था, बल्कि बॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी काफी अनमोल था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि क्या यशवर्धन और राशा भविष्य में स्क्रीन पर भी साथ नजर आएंगे। राशा ने तो इस साल अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘आजाद’ में अभिनय किया, जिसमें उनके साथ अमन देवगन भी नजर आए। वहीं, यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि उनके डांस वीडियो को देखते हुए साफ पता चल रहा है कि वो भी अब जल्दी ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले हैं और इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स 

राशा और यशवर्धन को साथ डांस करते हुए देख फैंस ने भी वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा कि काश हम इस गाने के सीक्वल में इन्हीं दोनों को पर्दे पर डांस करते हुए देख सकें। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुबहान अल्लाह।

यह भी पढ़ें: Kiara-Sidharth को बेबी बॉय चाहिए या गर्ल? एक्ट्रेस का जवाब हो रहा वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola