Govinda Sunita Ahuja Daughter Death: गोविंदा और सुनीता आहूजा के 2 बच्चे हैं- टीना और यशवर्धन. इन दोनों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बेहद ही कम लोगों को ये पता होगा कि गोविंदा की एक और बेटी थी. एक्टर अपनी एक बेटी की मौत का गम सह चुके हैं. कई सालों बाद अब सुनीता आहूजा का अपनी बेटी के निधन पर दर्द छलका है. सुनीता आहूजा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में संभावना सेठ के सामने अपनी उस बेटी का जिक्र किया, जिसे उन्होंने पैदा होने के कुछ महीने बाद ही हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था. सुनीता का ये व्लॉग बेहद इमोशनल है, इसमें उनकी और संभावना की इमोशनल जर्नी की बात हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘सबको शुगर डैडी की आदत पड़ गई…’, सुनीता ने दिया गोविंदा के धोखे का हिंट? सबूत मिलते ही कर देंगी एक्सपोज
सुनीता और संभावना का छलका दर्द
दरअसल, नवरात्रि के मौके पर सुनीता और संभावना साथ आए. इस दौरान सुनीता ने संभावना से उनके मिसकैरेज को लेकर खुलकर बात की. संभावना ने इसी साल अपने बच्चे को खोया है. एक्ट्रेस 3 महीने प्रेग्नेंट थीं और उनका बच्चा दम तोड़ गया. शादी के 9 साल बाद भी वो मां नहीं बन पा रही हैं. ऐसे में सुनीता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है कि वो अगले साल तक मां बन जाएंगी. सुनीता का दावा है कि उन्होंने जब-जब किसी को आशीर्वाद दिया है, तो वो पूरा हुआ है. सुनीता ने संभावना सेठ के लिए माता रानी से भी दुआएं मांगी हैं. इस दौरान दोनों काफी इमोशनल दिखाई दिए.
सुनीता आहूजा की बेटी का कैसे हुआ था निधन?
संभावना ने बताया कि उन्होंने अपने बेबी के बारे में जब घरवालों को बताया था, तो उनके रिएक्शंस भी रिकॉर्ड किए थे. आज भी उनके पास ये वीडियो है और उसे देखकर वो रोती रहती हैं. संभावना की बातें सुनकर सुनीता ने कहा, ‘मैं समझती हूं बच्चा खोने का दुख. तेरा तो 3 महीने का पेट में था, मेरी तो गोद में थी अष्टलक्ष्मी. मेरे सामने उसने प्राण दिए हैं. वो हेल्दी बेबी थी, बस लंग्स डेवलप नहीं हुए थे.’ ये बताते हुए सुनीता आहूजा इमोशनल हो गईं और संभावना उन्हें हौसला देती हुई नजर आईं.
एक दूसरे की ताकत बनीं संभावना और सुनीता
दोनों ही अपने बच्चे खो चुकी हैं, फिर भी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. संभावना और सुनीता के दुख एक जैसे हैं, ऐसे में दोनों एक-दूसरे को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं. संभावना सुनीता के लिए और सुनीता संभावना के लिए प्रार्थना कर रही हैं. अब इन दोनों का ये प्यार देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं. आपको बता दें, संभावना पिछले कई सालों से मां बनने की कोशिश कर रही हैं. उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं और इसकी वजह से वो अक्सर टूट जाती हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines