Govinda Discharge From Hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से जख्मी हो गए थे। इस हादसे के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब गोविंदा ठीक हैं और वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से बाहर आते ही एक्टर ने हर किसी को हाथ जोड़कर थैंक्स किया और सभी को दुआ और प्रार्थना के लिए भी शुक्रिया कहा। सोशल मीडिया पर गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का वीडियो सामने आया है, जिसमें आप भी चीची का हाल देख सकते हैं।
इमोशनल नजर आए गोविंदा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोविंदा व्हील चेयर पर बैठे हैं। इस दौरान एक्टर की वाइफ और बेटी टीना उनकेसंग मौजूद हैं। अस्पताल से बाहर आते ही चीची ने सबके सामने हाथ जोड़े और सभी को थैंक यू कहा। इस दौरान एक्टर ने फ्लाइंग किस भी फैंस को दिया और गोविंदा इमोशनल भी नजर आए। एक्टर के अस्पताल से बाहर आते ही उनके चाहने वालों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
यूजर्स ने फिर मांगी दुआ
इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने घर के लिए निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्टर के डिस्चार्ज होने के वीडियो सामने आए, तो यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी लाइफ बहुत कीमती है, प्लीज अपना ध्यान रखना। तीसरे यूजर ने लिखा कि प्लीज जल्दी ठीक हो जाइए। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स अब गोविंदा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
क्या हुआ था गोविंदा को?
दरअसल, हाल ही में गोविंदा को कोलकाता जाना था और इसके पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और गोविंदा के हाथ से छूट गई। जैसे ही गन जमीन पर गिरी तो मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल मे एडमिट कराया गया। हालांकि अब गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और चीची अपने घर के लिए निकल गए हैं।
यह भी पढ़ें- MC Stan ने सामने आते ही खोला ‘गायब’ होने का राज, पोस्ट में बताया क्या कर रहे थे Bigg Boss 16 के विनर?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines