Govinda Latest Health Update: हिंदी सिनेमा के कई सितारों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें हैं. एक तरफ हर कोई धर्मेंद्र के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रेम चोपड़ा भी रेगूलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में एटमिट हुए थे. इस बीच खबर आई कि गोविंदा को भी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हालांकि, एक्टर गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
थकान की वजह से हुए थे बेहोश
सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा को ज्यादा थकान हो गई थी और इसकी वजह से वो बेहोश हो गए थे, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हॉस्पिटल से बाहर आते ही उन्होंने बताया कि जिम की वजह से उन्हें ज्यादा थकान हो गई थी और वो बेहोश हो गए थे, लेकिन अब वो ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है.
लोगों को दी ये सलाह
इतना ही नहीं बल्कि अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा ने लोगों को सलाह भी दे दी. गोविंदा ने लोगों को हेल्थ के बारे में सलाह देते हुए योग और प्राणायाम करने की सलाह दी है. एक्टर ने कहा कि लोगों को इसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए. बता दें कि अभिनेता को बीती रीत आनन-फानन में भर्ती कराया गया था और अब नॉर्मल होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है.
धर्मेंद्र के घर जाने पर जाहिर की खुशी
इसके अलावा एक्टर ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के भी हॉस्पिटल से घर जाने पर खुशी जाहिर की है. इस पर खुशी जाहिर करते हुए गोविंदा ने कहा कि मैं उन्हेंं प्रणाम करता हूं. भगवान ने हमें एक ऐसा इंसान दिया है. हम सब पंजाबी हैं और वो ठीक होते हैं, तो हम खुश हैं. गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फैंस बेहद खुशी जाहिर कर रहे हैं.
फैंस कर रहे दुआ
सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा और धर्मेंद्र दोनों ही सितारों के घर जाने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. हर कोई दोनों के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. बता दें कि अब धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा क्योंकि एक्टर अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘धरम जी की कोई टीम नहीं, फिर कहां से…’, Dharmendra की झूठी मौत की रूमर्स पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कही ये बात
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
45 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines