Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे सितारे हैं जिन्हें एवरग्रीन सितारे का टाइटल दिया गया है. इन बॉलीवुड सितारों ने ऑडियंस को दशकों तक अपनी दमदार एक्टिंग एंटरटेन किया है. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने हर जॉनर में काम करके साबित किया कि वो ऑलराउंडर हैं. इस सितारे की कॉमिक टाइमिंग इतनी जबरदस्त है कि 90 के दशक से लेकर आज तक हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है. डांसिंग में भी इस सितारे को महारत हासिल है. हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार गोविंदा हैं. गोविंदा कल यानी 21 दिसंबर को अपना 62वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्टर के फिल्मी करियर के बारे में जानते हैं.
एक्शन फिल्मों से की शुरुआत
सुपरस्टार गोविंदा ने 90 के दशक में कभी ‘दूल्हे राजा’ बनकर तो कभी ‘हीरो नंबर 1’ ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपने डांस से भी ऑडियंस के दिलों पर राज किया और उनके डांस का आज भी हर कोई कायल है. गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन और डांसिंग हीरो के तौर पर की थी. साल 1986 में आई फिल्म ‘लव 86’ से गोविंदा ने फिल्मों में कदम रखा था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसके साथ गोविंदा ने कभी नहीं किया काम, कहा- ‘SRK से समझदार कोई नहीं’
कॉमिक टाइमिंग से बनाया दीवाना
डेब्यू मूवी से ही शानदार शुरुआत करने के बाद गोविंदा ‘इल्जाम’, ‘मरते दम तक’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’, ‘दरिया दिल’, ‘घर घर की कहानी’, ‘हत्या’, ‘स्वर्ग’ और ‘हम’ जैसी फिल्मों में नजर आए. इन फिल्मों में गोविंदा ने एक्शन और डांसिंग हीरो की इमेज ऑडियंस के दिलों में बना दी थी. इसके बाद जैसे ही ‘शोला और शबनम’ और ‘आंखें’ जैसे फिल्में सिनेमाघरों में आई तो गोविंदा की इमेज बिल्कुल बदल गई और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने ऑडियंस का दिल जीतना शुरू कर दिया. इन फिल्मों के बाद एक्टर ने ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘हसीना मान जाएगी’ कॉमेडी फिल्में की, जिन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला.
यह भी पढ़ें: कितनी है Govinda की नेटवर्थ? 3 आलीशान घर और महंगी गाड़ियों के मालिक हैं ‘हीरो नंबर 1’
एक दिन में 14 फिल्मों की शूटिंग
गोविंदा ऐसे एक अकेले सितारे हैं जिन्होंने एक ही दिन में 14 फिल्में शूट की थी. इसका खुलासा गोविंदा ने खुद किया. दरअसल हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो ‘टू मच’ में गोविंदा ने खुलासा करते हुए कहा था कि एक समय था जब वो एक दिन में 14 फिल्मों की शूटिंग करते थे. गोविंदा ने ये भी बताया था कि वो एक जगह शॉट देने के बाद कॉस्ट्यूम चेंज करते थे और दूसरे सेट पर शॉट देने के लिए चले जाते थे. ये ही कारण है कि आज उनका नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines