भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। टैलेंटेड एक्टर गोपाल राय का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनका नाम हमेशा बड़े सम्मान से लिया जाता रहा है। 25 मई को फिल्म प्रचारक और मैनेजर संजय भूषण पटियाला ने प्रेस रिलीज जारी कर इस खबर की पुष्टि की। गोपाल राय ने इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम किया था और कई अवॉर्ड भी जीते थे। उनके निधन से उनके फैंस बहुत दुखी हैं।
हर किरदार में जान डालने वाले कलाकार थे गोपाल राय
गोपाल राय एक शानदार एक्टर थे। वे जब भी कोई किरदार निभाते, उसमें जान डाल देते थे। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए और हर रोल में खुद को पूरी तरह ढाल लिया। उन्हें भोजपुरी भाषा पर भी जबरदस्त पकड़ थी, इसी वजह से दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते थे। उनके जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
26 मई को होगा अंतिम संस्कार
गोपाल राय की मौत की जानकारी देते हुए संजय भूषण पटियाला ने कहा कि हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। पीआर एजेंसी के मुताबिक, गोपाल राय का अंतिम संस्कार 26 मई को किया जाएगा। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी अंतिम विदाई में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मर्डर 2’ की एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, गुड न्यूज के साथ नाम भी किया रिवील
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
44 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines