एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कुछ नाम गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। इस लिस्ट में यूट्यूबर एल्विश यादव के नाम से लेकर शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान तक का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हैं। जहां किसी फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर किसी सेलेब के घर पर हुई फायरिंग की खबर ट्रेंडिंग हैं। चलिए आपको भी डिटेल में बताते हैं कि क्यों ये खबरें गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। साथ ही बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की कितनी है नेटवर्थ? 3 रियलिटी शो जीतकर बने यूट्यूबर से स्टार
Elvish Yadav
यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम टॉप ट्रेंडिंग खबरों में बना हुआ है। बीते दिन बिग बॉस विनर के घर पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद विदेश में बैठे हिमांशु भाऊ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं पुलिस ने यूट्यूबर के घर पहुंचकर जांच शुरू की और एल्विश के पिता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है, क्योंकि हमले के दौरान एल्विश के पिता घर पर ही मौजूद थे।
The Bengal Files Movie Trailer
विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग मूवी द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। वहीं ट्रेंड्स में ये नाम काफी छाया हुआ है। ट्रेलर को लेकर काफी विवाद गहराया हुआ है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी मूवी में अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं उनके साथ-साथ मूवी में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
Mission Impossible
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की लेटेस्ट मूवी ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ भी ट्रेंड कर रही है। दरअसल हाल ही में मेकर्स ने मूवी की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की है। ये मूवी 19 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होने जा रही है। टॉम क्रूज के फैंस अब इस मूवी को घर बैठकर ही फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
Chhaava
विक्की कौशल की छावा भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। मूवी ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जनवरी में रिलीज हुई ये मूवी दुनियाभर में 807.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर भारत में इस साल की टॉप मूवी बन गई है। वहीं इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में मूवी का ये आंकड़ा 716.91 करोड़ हो गया है।
Coolie Film Box Office Collection
रजनीकांत की लेटेस्ट एक्शन थ्रिलर मूवी ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी गूगल ट्रेंड्स में छाया हुआ है। इस मूवी ने दुनियाभर में 320 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ये मूवी इस साल भारत में रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में आ गई है। हालांकि विक्की कौशल की ‘छावा’ अभी भी रजनीकांत की मूवी से काफी आगे है।
Aryan Khan
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। उनके डायरेक्शन में बन रही बैड्स ऑफ बॉलीवुड का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसको लेकर ही आर्यन खान का नाम गूगल ट्रेंड्स में आ गया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज में लक्ष्य, सहर बाम्बा, बॉबी देओल, मोना सिंह, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, मनीष चौधरी, विजयंत कोहली, अन्या सिंह और गौतमी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: बेटे के साथ किंग खान ने शुरू की कंपनी, आते ही मचा दी धूम
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines