मुंबई: भारत में हॉलीवुड सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी है। रेसलर से एक्टर बने ‘द रॉक’ यानी ड्वेन जॉनसन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्लैक एडम’ (Black Adam) दुनियाभर में रिलीज होने से एक दिन पहले ही यानी 20 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक (Black Adam release in India) देने जा रही है।
मूवी स्टूडियो ‘वार्नर ब्रदर्स इंडिया’ ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा करते हुए घोषणा की कि भारत में यह फिल्म चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। स्टूडियो ने ट्वीट किया, “अपने आप को संभालो क्योंकि #ब्लैकएडम एक दिन पहले आ रही है। 20 अक्टूबर से भारत के सिनेमाघरों में ‘ब्लैक एडम’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखें।”
अभी पढ़ें – आने वाले बच्चे को ऐसे संभालेंगे Ranbir Kapoor, Alia Bhatt ने शेयर किया पैरेंटल प्लान
ऐसी है फिल्म (Black Adam) की कहानी
यह फिल्म असल में 1940 के दशक में आई डीसी कॉमिक्स से इंस्पायर्ड है, जो एक एन्शिएंट फिक्शन स्टोरी है। इसमें टेथ एडम को देवताओं की शक्तियां दी गईं। लेकिन एडम इन शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर ब्लैक एडम बन जाता है, जिसे बाद में कैद कर लिया गया। लेकिन लगभग 5,000 साल बीतने के बाद एडम फिर आज़ाद हुआ है। वह दुनिया पर कब्जा करना चाहता है, लेकिन उसे आधुनिक समय के नायकों द्वारा चुनौती दी जाती है, जिनमें हॉकमैन, डॉ फेट, एटम स्मैशर और साइक्लोन शामिल हैं।
अभी पढ़ें – Rani Mukherjee ने बहनों संग दुर्गा पंडाल में किया ‘धुनूची नाच’, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल
इस मूवी को जंगल क्रूज के डायरेक्टर जैम कोलेट-सेरा ने निर्देशित किया है। फिल्म में हॉकमैन के रूप में एल्डिस हॉज, एटम स्मैशर के रूप में नूह सेंटीनो, साइक्लोन के रूप में क्विंटेसा स्विंडेल और डॉ फेट के रूप में पियर्स ब्रॉसनन भी नज़र आएंगे। फिल्म को एडम स्ज़टिकेल, रोरी हैन्स और सोहराब नोशिरवानी ने लिखा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines