Gaurav Khanna on Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर बन चुके हैं। शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही उन्हें 20 लाख रुपये कैश प्राइज मिला है। गौरव का ये पहला रियलिटी शो था। शो के शुरुआत से उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही लेकिन जिद ने उन्हें न सिर्फ शो का विनर बनाया बल्कि पहला ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ भी बनाया है। पिछले कुछ वक्त से गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि कुकिंग रियलिटी शो जीतने के बाद ‘अनुपमा’ एक्टर रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकते हैं। इन रूमर्स पर अब गौरव खन्ना ने खुद रिएक्शन दिया है।
क्या बोले गौरव खन्ना?
News24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में गौरव खन्ना से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है? इस पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ विनर ने कहा, ‘पता नहीं, काफी नाम आते रहते हैं। इसके लिए मैं अभी कुछ बोल नहीं सकता हूं। न ही मेरे पास इसके लिए अभी सही जवाब है। जो बोलूंगा वह और रूमर न बन जाए।’ बता दें कि टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गौरव खन्ना को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब एक्टर के रिएक्शन ने इन रूमर्स पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: अब घर के किचन में..’ Celebrity MasterChef बनने के बाद Gaurav Khanna को क्यों सताया डर?
रियलिटी शो करना चाहते हैं एक्टर
गौरव खन्ना से आगे पूछा गया कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के बाद क्या वह किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे? इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए भी मेरा कोई प्लान नहीं था लेकिन जब मेरे पास ऑफर आया तो मुझे इसका कॉन्सेप्ट मजेदार लगा। अभी मुझे पता नहीं है कि आगे क्या रियलिटी शो बन रहे हैं लेकिन हां, रियलिटी स्पेस मुझे इंटरेस्टिंग लग रही है।’
एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से होस्टिंग करना चाहता था और करता रहा हूं। मैंने आईटी अवॉर्ड्स भी होस्ट किए हैं। बतौर एक्टर कम लोगों को कुछ अलग करने का मौका मिलता है। अगर मुझे आगे मौका मिलता है तो मैं करना चाहूंगा।’ गौरव खन्ना के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने कुमकुम, ये प्यार न होगा कम, तेरे बिन और सीआईडी जैसे टीवी शोज किए हैं। वहीं ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार में उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines