Gaurav Khanna Memorable Dishes: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले हो गया है और इसी के साथ गौरव खन्ना के रूप में दर्शकों को उनका पहला विनर भी मिल गया है। गौरव का ये पहला रियलिटी शो है, जिसमें उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। शो के दौरान वह खुद कहते आए हैं कि उन्हें यकीन नहीं होता है कि वह अच्छी डिश बनाने लगे हैं। जाहिर है कि एक्टर की शुरुआती जर्नी को देखकर विश्वास कर पाना मुश्किल था कि वह शो के विनर बन जाएंगे। हालांकि अपनी जिद के चलते उन्होंने खुद को प्रूव किया और कई यादगार डिश बनाई। हम आपको गौरव खन्ना की ऐसी ही 5 यादगार डिश के बारे में बताएंगे।
हनी कॉम्ब पैल्वोवा
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेमी फिनाले वीक में गौरव खन्ना ने ‘हनी कॉम्ब पैल्वोवा’ डिश बनाई थी। इस डिश ने तीनों जज का दिल जीत लिया था। शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार इमोशनल हो गए थे। मजेदार बात ये थी कि गौरव ने ये डिश अदरक का इस्तेमाल करते हुए बनाई थी। दरअसल, शो के पहले एपिसोड में अदरक की वजह से गौरव की डिश सबसे खराब बनी थी। इसके लिए उन्हें शेफ रणवीर से नाइफ और स्पून टैप मिला था। वहीं शेफ विकास से स्पून ड्राॅप मिला था।
काली गाजर का हलवा
गौरव खन्ना की जिद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हमेशा अपनी जिद को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने जिस डिश को बनाना चाहा उसे बनाया और खुद को प्रूव किया है। ये ही एक्सपेरिमेंट गौरव ने काली गाजर के साथ किया था। काली गाजर के हलवे वाली डिश ने उन्हें तीनों जज की तारीफ दिलाई थी।
लॉब्स्टर डिश
गौरव खन्ना वेजीटेरियन हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक एपिसोड में ‘लॉब्स्टर डिश’ बनाई थी। इस डिश को उन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से बनाया था कि शेफ रणवीर बरार ने उन्हें स्पून टैप दिया।
यह भी पढ़ें: अब घर के किचन में..’ Celebrity MasterChef बनने के बाद Gaurav Khanna को क्यों सताया डर?
ब्लूबेरी केक
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेमी फिनाले में ‘हनी कॉम्ब पैल्वोवा’ के अलावा गौरव खन्ना ने एक और डिश ‘ब्लूबेरी केक’ बनाया था। इस डिश को उन्होंने ‘आकांक्षा’ नाम दिया था। ये उनकी सबसे यादगार डिश में शामिल एक डिश थी जिसे चखने के बाद शेफ रणवीर बरार ने कहा था कि अगर ये गौरव की फिनाले डिश होती तो वह विनर बन जाते। इसके बाद उन्होंने गौरव को नाइफ दिया था।
ब्रह्मांड डिश
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के शुरुआती एपिसोड में शेफ विकास खन्ना ने अपनी स्पेशल डिश ‘ब्रह्मांड’ को रेप्लिकेट करने का चैलेंज दिया था। इस दौरान गौरव ने उसे सबसे बेहतरीन तरीके से बनाया और जज की तारीफ हासिल की। स
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines