हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Game Changer को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, कमाई में करोड़ों की गिरावट, Fateh का भी बुरा हाल

Game Changer, Fateh Day 3 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ और साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।

विज्ञापन
Game Changer, Fateh

Game Changer, Fateh Day 3 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ और साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। सोनू की फिल्म रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर रेंगती नजर आई जबिक राम चरण की फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की, लेकिन अब इन दोनों ही फिल्मों की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और वीकेंड पर दोनों फिल्मों का बुरा हाल रहा है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 1.98 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.48 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, अगर राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी फर्स्ट संडे को 16.33 करोड़ की कमाई की है, जो इसकी पहले और दूसरे दिन की कमाई से बहुत कम है।

पहले दो दिन की कमाई

इसी के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिन में 88.93 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसके अलावा अगर फिल्म ‘गेम चेंजर’ के पहले दो दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 51 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

विज्ञापन

ओपनिंग के बाद बुरा हाल

राम चरण की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 21.6 करोड़ की कमाई की। वहीं, अगर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 2.4 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा सोनू की फिल्म ने दूसरे दिन 2.1 करोड़ की कमाई है। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल कुछ खास नहीं है और दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

मंडे टेस्ट का कैसा होगा हाल?

इन दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि इन्हें वीकेंड का फायदा नहीं मिला है। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर सवाल है कि क्या ये दोनों फिल्में मंडे टेस्ट में पास हो पाएंगी या फिर इनकी कमाई में और भी गिरावट आएगी। हालांकि, इसका पता इन फिल्मों के मंडे कलेक्शन के बाद ही लगेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कभी हुआ करता था मशहूर ‘विलेन’, फिर छोड़ी एक्टिंग बना मौलाना, इस एक्टर को पहचाना क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola