Gadar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की नई कहानी लिख रही है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों के सिर से ‘तारा सिंह’ का क्रेज नहीं उतर रहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से कमाई के मामले में तेजी दिखा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ की कमाई की थी। उनके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ का आकंड़ा पार किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 51 करोड़ की धुंआधार कमाई की।
अब चौथे दिन फिल्म ने अपना कमाल दिखाते हुए इतिहास ही रच दिया। वो इतिहास जो फिल्म ने 22 साल पहले साल 2001 में रचा था। जी हां.. फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 33 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन चार दिनों के अंदर 167 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 200 का आकंड़ा पार होगा।
यह भी पढ़ें: ‘तारा सिंह ने गर्दन तो पकड़ी, मगर प्यार से’….’पठान’ के विलेन ने सनी देओल पर यूं लुटाया प्यार
22 साल पहले भी फिल्म ने रचा था इतिहास
आज के समय में और 22 साल पहले के समय में काफी अंतर हो सकता है, लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने साल 2001 में रिलीज होते ही कमाई की कई रिकॉड्स तोड़े थे। 19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 133 करोड़ बटोरे थे। वहीं अब 22 साल बाद एक बार फिर ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अपने ही सीक्वल को कमाई के मामले में मात दे दी।
https://youtu.be/vhwr4vc_GY0
जल्द पार करेगी 200 का आंकड़ा
इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने अपना खाता खोलते हुए चार दिनों में 200 का आंकड़ा पर किया था। वहीं अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) कुछ दिनों में इस आकंड़े को पार कर इस साल की शानदार कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines