Gadar 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड में ‘ढाई किलो का हाथ रखने वाले’ और एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और खूबसूरत अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को रिलीज के बाद से दर्शकों का खूब पसंद किया। 22 साल बड़े पर्दे पर एक बार फिर ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना मैडम’ की जोड़ी को दर्शकों को खूब प्यार मिला। फिल्म अपनी रिलजी के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने क्लब में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
वहीं, अब फिल्म की चाल रिलीज के 13वें दिन कुछ धीमी नजर आई, जिसने फैंस के मन में एक सवाल पैदा कर दिया है कि क्या फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। पहले दिन 40 करोड़ की जबरदस्त कमाई से बॉक्स ऑफिस से अपनी शुरुआत करने वाली सनी की फिल्म 13वें दिन केवल 10 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 की लैंडिंग पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दिया रिएक्शन, शाहरुख खान ने लिखी दिल छूने वाली बात
13वें दिन धीमी पड़ी Gadar 2 की रफ्तार
लगातार बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने वाली सनी देओल की फिल्म (Sunny Deol Gadar 2) की रफ्तार 13वें दिन कुछ धीमी नजर आई। सैकनिल्क द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की माने तो, अमित शर्मा (Amit Sharma) के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने रिलीज के 13वें दिन महज 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 411.10 करोड़ रहा। इससे पहले फिल्म ने 12वें दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
क्या 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी Gadar 2?
वहीं सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ की ढ़लती कमाई को देखते हुए फैंस के दिलों में ये सवाल कड़कड़ा रहा है कि 500 करोड़ के सफर पर पैर रखने वाली ये फिल्म क्या इस हफ्ते अपने क्लब में 500 करोड़ जमा करा पाएगी। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 4 दिनों के अंदर 200 करोड़ा का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि इस फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines