फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के लिए जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ये फैसला गलत है, क्योंकि दिलजीत ने हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम किया है, जिसे FWICE ने देश विरोधी कदम बताया था और इसके बाद दिलजीत पर बैन लगाने का ऐलान किया था।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 1997 की हिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत नजर आएंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं और ये 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स को लिखा पत्र
FWICE ने भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और डायरेक्टर अनुराग सिंह को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि दिलजीत को कास्ट करना FWICE के उस आदेश का उल्लंघन है, जिसमें पाकिस्तानी कलाकारों से किसी भी तरह का जुड़ाव न करने को कहा गया था। फेडरेशन ने कहा कि इस तरह का फैसला देश की भावना और जवानों की कुर्बानी का अपमान है। ‘बॉर्डर 2’ जैसी देशभक्ति फिल्म में ऐसे एक्टर को लेना गलत संदेश देता है, जिसने हाल ही में एक ‘दुश्मन देश’ के कलाकार के साथ काम किया है। आखिर में FWICE ने अपील की है कि मेकर्स दिलजीत की कास्टिंग पर दोबारा विचार करें और देश के साथ एकजुटता दिखाएं, क्योंकि उनके लिए राष्ट्र सबसे पहले है और बाकी फिल्म इंडस्ट्री से भी वे यही उम्मीद रखते हैं।
विवादों में दिलजीत दोसांझ
सोमवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर शेयर किया और बताया कि यह फिल्म 27 जून को सिर्फ विदेशों में रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सरदार जी 3’ 27 जून को सिर्फ विदेशों में रिलीज हो रही है, लेकिन जल्द ही उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में नाराज लोगों की भरमार हो गई। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच एक पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने को लेकर दिलजीत पर नाराजगी जताई और अपनी निराशा जाहिर की।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra से इंप्रेस हुए ‘SSMB29’ के कोरियोग्राफर विक्की भारतीय, बोले- ‘उनके साथ वाकई में…’
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines