Anupamaa Set Fire Incident: ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह करीब 5 बजे भयानक आग लग गई और सेट बुरी तरह से जल गया। इस हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं और इन्हें देखकर लग रहा है कि वाकई ये आग काफी खतरनाक थी। इस आग को बुझाने के लिए 5 दमकल गाड़ियां को बुलाना पड़ा था। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं, अब इस पूरे मामले पर FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के अध्यक्ष बीएन तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस मामले में जो कुछ कहा वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
‘अनुपमा’ के सेट पर लगी आग पर FWICE प्रेसिडेंट ने तोड़ी चुप्पी
मीडिया से बातचीत में FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इंश्योरेंस क्लेम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आज कल सेट पर आग लगने जैसे हादसे आम हो गए हैं। सेट पर आग लगती हैं और फिर इंश्योरेंस क्लेम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब ये आग एक्सीडेंट नहीं बल्कि प्लान लगती है। फिल्म सिटी में फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं होता और सिलेंडर तो रखा जाता है, लेकिन एक्सपायरी डेट नहीं देखी जाती। यानी सारे इंतजाम सिर्फ दिखावे हैं। बीएन तिवारी ने बताया कि अभी आग को लेकर रिपोर्ट में कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है।
बीएन तिवारी ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप
हालांकि, इस बार इस मामले पर चुप नहीं रहा जाएगा। बीएन तिवारी का कहना है कि संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर भी इंश्योरेंस क्लेम के लिए सेट पर आग लगवाते हैं। ऐसे में अब इस पर यूनियन का एक्शन लिया जाएगा, नहीं तो सेट पर आग लगना इंश्योरेंस क्लेम का बहाना बन जाएगा। FWICE के अध्यक्ष अब फिल्म सिटी के एमडी और हेल्थ एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के साथ आज मीटिंग करेंगे और इस मामले को यूं ही जाने नहीं देंगे। अगर ये सब इंश्योरेंस क्लेम के लिए किया गया है, तो यूनियन इस पर बड़ा एक्शन लेगी और मामला कोर्ट तक जाएगा।
यह भी पढ़ें: The Traitors का सबसे बदतमीज कंटेस्टेंट कौन? मुंहफट के मुखौटे के पीछे हदें की पार
आज मीटिंग में उठाए जाएंगे कदम
‘अनुपमा’ के सेट पर लगी आग के बाद FWICE के अध्यक्ष बेहद गुस्से में हैं। साथ ही ये भी चिंता जता रहे हैं कि अगर अब चुप्पी बनाई रखी तो कल बात किसी की जान पर आ सकती है। अब उनकी बातें जानकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इस बार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की साजिशों का पर्दाफाश हो जाएगा। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये आग कैसे लगी थी? ये एक्सीडेंट था या फिर क्लेम के लिए साजिश, अब ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines