पहलगाम आंतकी हमले के बाद अब हिंदुस्तान को न्याय चाहिए। इस वक्त पूरा देश बदले की आग में जल रहा है और उन मासूमों की मौत का हिसाब चाहता है, जो बिना गलती के मौत की नींद सो गए। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी के साथ सख्त रवैया अपनाया है और एक के बाद एक कई फैसले कर डाले। इस बीच अब FWICE ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है।
हानिया-फवाद ने किया रिएक्ट
पहलगाम पर हुए आंतकी हमले के बाद कई पाकिस्तानी स्टार्स ने इस घटना ही निंदा की और दुख जाहिर किया। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हादसा कहीं भी हो हम सबके लिए हादसा ही है। इसके अलावा पॉपुलर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
FWICE
FWICE ने लिया बड़ा फैसला
हालांकि, अब FWICE ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया है। फिल्म फेडरेशन FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बीते दिन यानी बुधवार को ऑफिशयली पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बैन करने का ऐलान किया है। बता दें कि FWICE ने इस फैसले को पहलगाम हमले के बाद लिया है।
9 मई को रिलीज होनी थी फिल्म
FWICE ने जो स्टेटमेंट जारी किया है उसमें कहा गया कि हिंदुस्तान के कलाकार अब किसी भी तरह पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स या टेक्नीशियंस के साथ कोई काम नहीं करेंगे। इसके अलावा इस स्टेटमेंट में ये भी साफ किया गया है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ फिल्म ‘अबीर गुलाल’ बनी जरुर है, हालांकि ये फैसला उस पर भी लागू होगा। FWICE के इस फैसले से लग रहा है कि फवाद खान की आने वाली फिल्म को बैन कर दिया जाएगा। ये फिल्म 9 मई को रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- ‘धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है…’, Salim Merchant ने Pahalgam Attack पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines