Netflix OTT Top 10 Movies in India: अगर आप भी अपने काम की थकान को दूर करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं और नेटफ्लिक्स पर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। इस समय भारत में वो कौन सी 10 फिल्में हैं जो इस वक्त छाई हुई हैं? चलिए आपको रिपोर्ट में आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्में जो इस समय सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। अगर आप कन्फ्यूज्ड है कि कौन सी फिल्म देखें तो इन्हीं ऑपशन्स में से किसी को चूज कीजिए और फटाफट देख डालिए।
‘कल्कि 2898 एडी’
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ओटीटी पर रिलीज के साथ ही अब तक नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म को 22 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स दोनों पर ही स्ट्रीम किया गया। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया।
‘बडी’
नंबर 2 पर फिल्म ‘बडी’ ट्रेंड कर रही है। ये एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है जिसका निर्देशन सैम एंटोन ने किया है। इस फिल्म में अल्लू सिरीश और प्रिशा राजेश सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अजमल आमिर, मुकेशकुमार सपोर्टिंग रोल्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म का संगीत हिपहॉप तमीज ने दिया है जबकि छायांकन कृष्णन वसंत ने किया है और इसका संपादन रूबेन ने किया है।
‘महाराजा’
साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म इस वक्त तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। ‘महाराजा’ एक्टर विजय की की 50वीं फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया है। इसी को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले कई दिनों में भी ये चार्ट में अपनी जगह बनाए रखेगी। इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘महाराजा’ ने 71.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं वैश्विक स्तर पर इसने 104.84 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।
‘द डिलीवरेंस’
1 घंटे और 52 मिनट की इस हॉरर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर नंबर 4 पर जगह मिली है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला अपने परिवार को एक नए घर में ले जाती है ताकि वो एक नई शुरुआत कर सकें लेकिन वहां कैसे बुरी आत्माओं का साया था। ये ली डेनियल्स की फिल्म है, जो भयानक सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। मुख्य भूमिकाओं में एंड्रा डे, ग्लेन क्लोज, मो’निक नजर आ रहे हैं।
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’
विक्रांत मेसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ अपनी रिलीज के बाद से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है और तेजी से कई देशों में व्यूअरशिप चार्ट पर टॉप स्थान पर पहुंची है। फिलहाल ये फिल्म पांचवे नंबर पर है।
‘इंडियन 2’
कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ अब भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। फिल्म को ऑडिंयस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि सिनेमाघरों में तो ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन ओटीटी पर इसने शानदार परफॉर्म किया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines