बैंगलोर की झुग्गियों से निकलकर 1988 में एक 12 साल के लड़के ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया। उसका नाम था शफीक सैयद। मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे! में उन्होंने मुख्य किरदार ‘कृष्ण’ यानी ‘चायपाव’ का रोल निभाया था। यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी और शफीक को इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। उस वक्त उन्हें हर दिन सिर्फ 20 रुपये और खाने में एक वड़ा मिलता था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया।
लेकिन शोहरत नहीं बनी किस्मत
शफीक की दमदार परफॉर्मेंस के बाद भी उन्हें ज्यादा फिल्मों में काम नहीं मिला। सलाम बॉम्बे! के बाद वो सिर्फ एक और फिल्म ‘पतंग’ में नजर आए। बॉलीवुड ने कभी उनकी तारीफ की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भूल गया। न तो कोई गॉडफादर था, न कोई बड़ा कनेक्शन इसलिए उनका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ पाया।
फिर से असल जिंदगी की ओर
नब्बे के दशक की शुरुआत में शफीक बैंगलोर लौट आए। आज वो ऑटो रिक्शा चलाकर अपने मां, पत्नी और चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी कुछ खास नहीं मिला। फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।
खुद लिखी अपनी कहानी
शफीक ने अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखी है ‘आफ्टर सलाम बॉम्बे’। जिसमें उन्होंने एक छोटे से स्टार बनने से लेकर गुमनामी में जाने तक की कहानी बताई है। वो चाहते हैं कि उनकी इस कहानी पर एक दिन फिल्म बने। शफीक का कहना है कि मेरी सलाम बॉम्बे फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से ज्यादा सच्ची है।
एक ऐसी कहानी जो दिल छू जाए
शफीक सैयद की कहानी ये दिखाती है कि कभी-कभी टैलेंट और अवॉर्ड्स भी किसी का भविष्य नहीं बदल पाते। उन्हें जितना प्यार मिला, उतना ही जल्दी उन्हें भुला भी दिया गया, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद वो आज भी अपने परिवार और सपनों के लिए मेहनत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने किसे बताया The Traitors का डिजर्विंग विनर? बोलीं- उसने मेरे लिए…
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
15 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
16 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines