Gaurav Taneja Reaction on Bigg Boss 19: यूट्यूबर और व्लॉगर गौरव तनेजा लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ समय पहले खबर आई थी कि फ्लाइंग बीस्ट को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि गौरव, सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच अब इस पर खुद गौरव ने रिएक्ट कर दिया है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर फ्लाइंग बीस्ट ने क्या कहा है?
फ्लाइंग बीस्ट ने किया रिएक्ट
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौरव तनेजा नजर आ रहे हैं। वीडियो में गौरव कह रहे हैं कि मुझे लोग बहुत मैसेज कर रहे हैं कि आप बिग बॉस 19 में जा रहे हो? गौरव ने आगे कहा कि हां, मैं बिग बॉस 19 जा रहा हूं। इसके आगे गौरव कहते हैं कि अरे भाई नहीं जा रहा बिग बॉस 19।
क्या बोले गौरव?
गौरव ने वीडियो में आगे कहा कि मुझे कई बार शो का ऑफर मिल चुका है, लेकिन तब मैंने कहा था कि मैं थोड़ा बिजी हूं। सोशल मीडिया पर आप कुछ भी डंके की चोट पर नहीं बोल सकते कि मैं तो कभी बिग बॉस जाऊंगा ही नहीं। अरे कभी जरूरत पड़ गई जाने कि तब ऐसा होगा कि कुछ कहा था, किसी को ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया पर अगर आपको जिंदा रहना है, तो आपको किसी को ट्रोल नहीं करना चाहिए।
फ्लाइंग बीस्ट का रिएक्शन
गौरव ने कहा कि मेरा कुछ ऐसा है नहीं, लेकिन मैं इस बार नहीं जा रहा हूं। पिछले चार-पांच से भी मेरी मीटिंग हो चुकी है एंडमॉल के साथ, लेकिन हिसाब किताब नहीं बन रहा। मेरा जो शेड्यूल अब है, मुझे नहीं लगता कि मैं इसे वहां फॉलो कर पाऊंगा और मेरे लिए मेरा रूटीन बहुत जरूरी है। गौरव के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘दोस्तों प्रे करना…’, Munawar Faruqui की बिगड़ी तबीयत, पहले कॉन्सर्ट किया कैंसिल, अब मांगी दुआ
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines