Flashback, Shanthi Priya: सौगंध फिल्म फेम शांतिप्रिया (Shanthi Priya) एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। पूरे 28 साल बाद शांतिप्रिया किसी फिल्म में काम करती नजर आएंगी। खबर है कि शांतिप्रिय सरोजिनी नायडू की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। फिल्म में यंग सरोजिनी का किरदार सोनल मोंटेरो निभाएंगी, जबकि उम्रदराज सरोजिनी नायडू का किरदार शांति प्रिया के हिस्से आया है। एक्ट्रेस अब 53 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं ।
शांति प्रिया: बॉलीवुड से रातोंरात क्यों हुईं गायब?
आपको बता दें साल 1991 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म सौगंध में जब शांतिप्रिया पहली बार दिखीं थी तो उनकी बड़ी बड़ी आंखों ने फैंस को दीवाना बना दिया था। फिल्म सौगंध तो फ्लॉप हो गई थी लेकिन शांति प्रिया को इस फिल्म से अच्छी पहचान और फैंस मिल गए थे।
और पढ़िए –Gadar 2 Motion Poster: 22 साल बाद ‘गदर’ मचाते दिखेंगे तारा सिंह, फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज
साउथ ब्यूटी शांति प्रिया को कई फिल्में भी ऑफर हुईं। उन्होंने मेहरबान, इक्के पे इक्का, फूल और अंगार जैसी फिल्में की लेकिन 1994 के बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। शांति प्रिया के बॉलीवुड से रातोरात गायब होने के पीछे भी एक कहानी है और उस दर्द को एक्ट्रेस ने उन्होंने खुद बयां किया था।
शांति प्रिया: बात-बात पर किया जाता था जलील
एक इंटरव्यू में शांति प्रिया ने बताया था कि उनके सांवले रंग की वजह से फिल्म के सेट पर 100 से 200 क्रू मेंबर्स के सामने डायरेक्टर्स उनका मजाक बनाते थे। बात-बात पर जलील करते थे। जब शूटिंग के लिए शांति प्रिया कैमरे के सामने आती थीं, तो उनसे पूछा जाता था कि उनका मेकअप किसने किया है? उनका स्किन कलर मेकअप के बाद भी इतना डार्क क्यों दिख रहा है? तब शांतिप्रिया किसी का बिना नाम लिए कहती थीं कि उन्होंने मेकअप खुद किया है।
और पढ़िए –Bigg Boss 16: एमसी स्टेन ने बटोरी सबसे ज्यादा लोकप्रियता, तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड
डायरेक्टर बार-बार उन्हें मेकअप रूम में भेजा करते थे और ऐसा मेकअप करवाने को कहते थे जिससे वो गोरी दिखें। जब स्किन कलर को लेकर उनका मजाक बनाया जाता था तब उन्हें बहुत बुरा फील होता था। एक बार तो उनकी फिल्म के हीरो अक्षय कुमार तक ने उनके सांवले रंग का मजाक बना दिया था और शांति अपमान का घूंट पीकर रह गई थीं।
शांति प्रिया: इसलिए अजय देवगन की फिल्म से निकाला गया
सौगंध, शांति की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। वो नहीं चाहती थी कि अक्षय से पंगा लेकर वो फिल्म से बाहर हो जाए। शांति प्रिया ने एक बार अजय देवगन की एक फिल्म के लिए भी स्क्रीनटेस्ट दिया था लेकिन उन्हें फिल्म से ये कहकर बाहर निकाल दिया गया कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स को गोरी एक्ट्रेस चाहिए। एक के बाद एक जब कई फिल्मों से सिर्फ स्किन कलर की वजह से शांति प्रिया को बाहर कर दिया गया, तो बॉलीवुड से उनका दिल उतर गया। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और साउथ की फिल्मों में काम करने लगी।
शांति प्रिया: साउथ की नामचीन एक्ट्रेस थीं
बॉलीवुड में आने से पहले शांतिप्रिया साउथ की नामचीन एक्ट्रेस थीं। उन्होंने ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में 24 से ज्यादा फिल्में की थीं। शांतिप्रिया ने साल 1995 में बाजीगर फेम एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी की थी। शादी के बाद कपल को दो बेटे हुए। सिद्धार्थ और शांति प्रिया की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही थीं लेकिन शादी के 9 साल बाद ही एक्ट्रेस की लाइफ में भूचाल आ गया। साल 2004 में इनके पति सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक से हो गया। पति के निधन के बाद शांतिप्रिया और उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा तब बच्चों की परवरिश के लिए शांति प्रिया ने टीवी शोज में काम करना शुरू किया।
शांतिप्रिया : सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
शांतिप्रिया के बच्चे अब बड़े हो गए हैं और फिर से वो फिल्मों में काम करने जा रही हैं। 53 साल की हो चुकी शांति प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 लाख फौलोवर्स है। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस रील्स और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं आप अब उनमे काफी बदलाव भी देख सकते हैं। उम्र का बढ़ता पड़ाव शांतिप्रिया के चेहरे पर साफ नजर आने लगा है। हालांकि, फिटनेस को लेकर वो काफी सजग हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
45 mins agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
19 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
21 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
22 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
23 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines