Bollywood First Kissing Scene: हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन देना अब काफी आम बात हो गई है. लेकिन एक समय था जब इस तरह के सीन्स को स्क्रीन पर फिल्माना एक्टर्स के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता था. बॉलीवुड में हमने कई अलग-अलग तरह के कंटेंट देखें हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किसिंग सीन को बड़े पर्दे पर सबसे पहले किस एक्ट्रेस ने फिल्माया था. जिस दौर में रोमांटिक सीन फिल्माना भी एक्टर्स के लिए चुनौती होती थी, उस दौरान इस एक्ट्रेस ने किसिंग सीन दे इतिहास रच दिया था.
कौन थीं वो एक्ट्रेस?
बड़े पर्दे पर पहला किसिंग सीन साल 1933 में दिखाई दिया था. ब्लैक एंड व्हाइट वाली इस बॉलीवुड फिल्म का नाम ‘कर्मा’ है. इस फिल्म में देविका रानी ने एक्टर हिमांशु राय के साथ किसिंग सीन फिल्माया था. देविका और हिमांशु ने फिल्म में किसिंग सीन देकर ऑडियंस के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों को चौंका दिया था. ये किसिंग सीन 4 मिनट लंबा था. हालांकि हिमांशु और देविका रियल लाइफ में पति-पत्नी थे, इसलिए ये सीन को फिल्माने में कोई परेशानियां नहीं आई.
यह भी पढ़ें: ‘2025 बुरा रहा…’, करीना कपूर को न्यू ईयर 2026 पर सैफ अली खान के चाकू हमले की आई याद; पोस्ट वायरल
विवादों में आ गई थी फिल्म
भले ही हिमांशु और देविका पति-पत्नी हों, लेकिन उस दौर में पर्दे पर किस करना काफी बड़ी बात थी. ऐसे में जाहिर है कि विवाद तो होना ही था. उस दौरान लोगों ने ऐसे सीन स्क्रीन पर दिखाने के लिए काफी हंगामा भी किया था. जिससे फिल्म के काफी चर्चे भी हुए थे. हिमांशु और देविका उस दौर के सुपरस्टार्स थे और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी ऑडियंस के बीच काफी हिट थी.
यह भी पढ़ें: New Year 2026: एक्शन फिल्मों के नाम रहेगा साल 2026, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 मूवीज
इंडस्ट्री में हुआ बदलाव
साल 1933 में हुए इस सीन की वजह से इंडस्ट्री में थोड़ा बदलाव देखा गया और बाद में कई फिल्मों में भी ऐसे सीन्स को डाला गया. वहीं आज के दौर में देखा जाए तो अधिकतर फिल्मों में किसिंग सीन देखने को मिलते हैं जो ऑडियंस के लिए भी एक आम बात हो गई है. इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव के पीछे देविका रानी और हिमांशु राय की फिल्म ‘कर्मा’ का बड़ा योगदान रहा है.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines