Lawrence Bishnoi Gang life Threat to AP Dhillon: कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि इसके कुछ समय बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ले ली। जी हां वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग जिसने कुछ समय पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग कराई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एपी ढिल्लों और सलमान खान का कनेक्शन क्या है। क्यों सलमान खान को निशाने पर लेने वाली गैंग ने अब एपी ढिल्लों को भी निशाने पर ले लिया है।
एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग
कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। फायरिंग के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और अभी तक फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि सलमान खान के साथ एपी ढिल्लों की बढ़ती दोस्ती से गैंग काफी गुस्से में है।
इस वजह से हुई फायरिंग?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग एपी ढिल्लों की सलमान खान के साथ बढ़तीं नजदीकियों से खुश नहीं है। इसी के चलते उसने एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर को निशाने पर ले लिया। पोस्ट में लिखा भी गया है कि इन दिनों सलमान से काफी मिल रहे हो। साथ ही पोस्ट में धमकी भी दी गई है कि अगर औकात में नहीं रहे तो जान से हाथ धो बैठोगे। आपको बता दें कुछ समय पहले ही एपी ढिल्लों के एक गाने में सलमान खान नजर आए हैं। इसी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने एपी ढिल्लों को पोस्ट में चेतावनी भी दी है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, ऐसे में न्यूज 24 भी इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
Lawrence Bishnoi Gang life Threat to AP Dhillon
सलमान खान के घर पर भी हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल 2023 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भी फायरिंग की गई थी। इस घटना को दो मोटरसाइकिल सवारों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था और बिश्नोई गैंग ने ही इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गौरतलब है कई बार लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को धमकियां दी गई हैं। एक्टर ने इस मामले में प्रोटेक्शन भी लिया हुआ है।
यह भी पढ़ें: IC-814 में आतंकियों के नाम छिपाने पर बवाल, BJP ने विजय वर्मा की सीरीज पर दी तीखी प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
45 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines