बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। 52 वर्ष की उम्र में उन्होंने सिर्फ चार महीनों में 17 किलो वजन कम करके ये साबित कर दिया है कि समर्पण और अनुशासन से किसी भी उम्र में फिटनेस हासिल की जा सकती है
वजन घटाने की प्रेरणा
करण ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया कि उन्होंने वर्क आउट और डाइट करके ही वजह घटाया है। करण जौहर ने अपने स्वास्थ्य की जांच के दौरान पाया कि उनके ब्लड शुगर लेवल में असंतुलन है। इससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का फैसला लिया और वजन घटाने का प्रोसेस शुरू किया। उनका मकसद केवल बेहतर दिखना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीना भी था।
डाइट और वर्क आउट का मिश्रण
करण ने अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और चीनी की मात्रा कम कर दी और ज्यादा फाइबर से भरी खाने की चीजों को शामिल किया। उन्होंने दिन में सिर्फ एक बार भोजन करने की रणनीति अपनाई, जिससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिली। व्यायाम के रूप में उन्होंने योग, स्विमिंग और पैडल बॉल जैसे गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। इसके अलावा, उन्होंने हफ्ते में चार दिन 30 से 40 मिनट का वर्कआउट किया, जिसमें वेट ट्रेनिंग और पूल वर्कआउट शामिल थे।
करण ने किया अफवाहों का खंडन
करण जौहर पर वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक जैसी दवाओं के उपयोग का आरोप लगाया गया था। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ किया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन पूरी तरह से नेचुरल है और उन्होंने किसी भी दवा या सर्जरी का सहारा नहीं लिया है। उनका कहना है कि ये बदलाव उनकी मेहनत, सही आहार और नियमित व्यायाम का परिणाम है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? प्रोड्यूसर हटने के बाद शो पर लगेगा ब्रेक?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines