Filmfare Awards 2024: बीते दिन यानी 27 जनवरी, 2024 को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। इस बार गुजरात में इस इवेंट का आयोजन किया गया। सिनेमा से जुड़े हर सितारे को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हर बार की तरह इस बार भी इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने चार चांद लगाए। साथ ही विनर्स को भी ट्रॉफी से नवाजा गया। आइए आपको बताते हैं कि किसे-किस कैटेगिरी में क्या अवॉर्ड मिला है?
यह भी पढ़ें- Nick Jonas ने Lollapalooza में किया धमाकेदार परफार्मेंस, तो फैंस ने ‘जीजू-जीजू’ बोल किया चियर
विनर्स की लिस्ट
- बेस्ट एक्शन- जवान- स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी और सुनील रोड्रिग्स
- बेस्ट वीएफएक्स- जवान- रेड चिलीज वीएफएक्स
- बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- व्हाट झुमका, गणेश आचार्य
- बेस्ट एडिटिंग- 12वीं फेल- जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- थ्री ऑफ अस- अविनाश अरुण धावरे
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- एनिमल- हर्षवर्द्धन रामेश्वर
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- सैम बहादुर- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सैम बहादुर- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे
- बेस्ट साउंड डिजाइन- सैम बहादुर- कुणाल शर्मा और एनिमल- सिंक सिनेमा
आज भी होगी विनर्स की घोषणा
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में कई बड़े नाम शामिल है। हालांकि अभी बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर जैसी कैटेगिरी में विनर्स की घोषणा आज यानी 28, जनवरी को की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि इन कैटेगिरी में कैन बाजी मारता है। बता दें कि कई बड़े सितारे इस इवेंट का हिस्सा बने हैं, जिनके वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
क्या है फिल्मफेयर अवॉर्ड?
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड एक वार्षिक पुरस्कार हैं, जिसे हिंदी सिनेमा में एक्टिंग और तकनीकी सम्मान के लिए दिया जाता है। ये अवॉर्ड समारोह इंडिया के मशहूर फिल्म अवॉर्ड्स में से एक है, जिसका सितारे बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि कुछ विनर्स का नाम अनाउंस हो चुका है और कुछ विनर्स की घोषणा आज भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
32 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines