Pradeep Bandekar Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त संग काम कर चुके दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन हो गया है। कैंसर की वजह से प्रदीप बांदेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो फिल्म इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। सितारों ने भी प्रदीप बांदेकर के निधन पर शोक जाहिर किया और उनके लिए दुआ की।
बेटे ने की निधन की पुष्टि
बॉलीवुड सितारों के चाहने वाले फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे प्रथमेश ने की है। प्रथमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह उनके पिता का कैंसर की वजह से निधन हो गया। 70 साल की उम्र में प्रदीप बांदेकर ने आखिरी सांस ली। प्रदीप ने अपने लंबे करियर में बेहद शानदार काम किया है। हर कोई प्रदीप को श्रद्धांजलि दे रहा है।
अजय देवगन ने जताया दुख
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने प्रदीप के निधन पर शोक जाहिर करते हुए अपने एक्स पर लिखा कि प्रदीप बांदेकर जी का निधन एक पर्सनल नुकसान है… हमारे परिवार के साथ उनका दशकों पुराना बॉन्ड था, उन्हें बहुत याद किया जाएगा। ओम शांति।
बिपाशा बसु ने जताया दुख
इसके अलावा अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी प्रदीप के निधन पर दुख जताया है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ प्रदीप बांदेकर की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि आरआईपी प्रदीप बांदेकर जी, आपके परिवार के लिए हिम्मत।
Bipasha Basu
देर रात महसूस हुई बेचैनी
परिवार से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप ने रात को अपने परिवार संग अच्छे से खाना खाया था, लेकिन देर रात उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के जाने से पूरे परिवार में शोक है। इस दुख भरी घड़ी में सभी प्रदीप के परिवार की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जिस मूवी को बताया हाउसफुल, सिनेमा में थे 12 लोग, मशहूर एक्टर ने पकड़ा ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बड़ा स्कैम
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines