Mahakali First Look Poster: मशहूर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सामने आया है. जल्द ही फिल्म ‘महाकाली’ रिलीज होगी. इस फिल्म का पोस्टर देखने के बाद दर्शकों के दिल में एक्साइटमेंट पैदा होना तय है. फिल्म ‘महाकाली’ से अब ‘शुक्राचार्य’ की पहली झलक सामने आ गई है. ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में नजर आ रहे ये एक्टर कौन हैं? ये पहचानना भी फैंस के लिए आसान नहीं होने वाला. पोस्टर में ‘शुक्राचार्य’ का बेहद खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है. अगर अब तक आप नहीं समझे कि ये शख्स कौन हैं, जो ‘शुक्राचार्य’ के अवतार में नजर आ रहे हैं? तो बता दें, ये एक्टर अक्षय खन्ना हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सबको शुगर डैडी की आदत पड़ गई…’, सुनीता ने दिया गोविंदा के धोखे का हिंट? सबूत मिलते ही कर देंगी एक्सपोज
औरंगजेब के बाद शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने एक बार फिर इस पोस्टर से फैंस को इत्तिला कर दिया है कि वो पर्दे पर दमदार वापसी करने वाले हैं. सफेद लम्बे बाल, एक सफेद आंख, बढ़ी हुई दाढ़ी और माथे पर तिलक लगाए हुए अक्षय खन्ना गुरु के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में उनका ऑरा अलग ही दिखाई दे रहा है. असुरों के गुरु बनकर अब वो सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं. उनके इस पोस्टर को देखकर फैंस के भी दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं. इस रूप में उन्हें देखकर फैंस भी हैरान हैं. उनके आस-पास अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: Govinda की बेटी ने जन्म के 3 महीने बाद तोड़ दिया था दम, संभावना सेठ के मिसकैरेज से ताजा हुआ सुनीता का गम
‘छावा’ के बाद ‘महाकाली’ से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर रूल
अक्षय खन्ना के इस ‘शुक्राचार्य’ वाले अवतार से पहले उनके ‘औरंगजेब’ वाले लुक ने भी फैंस को खूब चौंकाया था. फिल्म ‘छावा’ में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब बनकर फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनको नेगेटिव रोल में इतना पसंद किया गया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई. ‘छावा’ ने भारत में करीब 600 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 807.6 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर चुकी है. अक्षय खन्ना की ‘छावा’ के बाद अब इस पोस्टर को देखकर फैंस की उम्मीदें फिल्म ‘महाकाली’ से भी जुड़ गई हैं.
पोस्टर देख फैंस हुए इम्प्रेस
आपको बता दें, फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा कौन-कौन होंगे? अभी तक कास्ट को लेकर डिटेल्स रिवील नहीं हुई हैं. इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस उनके इस लुक से इम्प्रेस हो गए हैं और चाहते हैं कि जल्द ही बाकी स्टार कास्ट से भी पर्दा उठे. अक्षय खन्ना पहली बार स्क्रीन पर गुरु के अवतार में दिखाई देंगे. उनके रहस्यवादी अवतार को देखना मजेदार होगा.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines