हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

विज्ञापन

मुंबई: रोहित शेट्टी, जो निस्संदेह देश के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, उन्होंने सोमवार, 5 सितंबर को मुंबई, में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Rohit Shetty meets Central Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है।

इस तस्वीर में ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता को एक-दूसरे के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों को एक गहरी बातचीत में उलझे हुए देखा जा सकता है। वहीं रोहित काफी गंभीरता के साथ शाह की बात को सुन रहे हैं।

अभी पढ़ें – Cyrus Mistri Death: कल होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार!

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Bihar: पटना से सटे दानापुर में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 10 लापता

पिछले कई वर्षों में, रोहित ने बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं के साथ बैक-टू-बैक कई ब्लॉकबस्टर दिए हैं, जिनमें अजय देवगन के साथ सिंघम, शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस, रणवीर सिंह के साथ सिम्बा और अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी शामिल है।

विज्ञापन

रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी आखिरी बार उनकी फिल्म सूर्यवंशी को सिनेमाघरों रिलीज किया गया था। इसके अलावा अब वो सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। ये भी कॉप बेस्ड एक्शन सीरीज है, जिसका नाम है ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ । इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भी हैं, साथ ही शिल्पा शेट्टी भी लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola