यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘फाइटर‘ (Fighter) कल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में फिल्म जिस तरह से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘फाइटर’ ओपनिंग डे पर तहलका मचा सकती है। पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। रिलीज से पहले आइए एक नजर डालते हैं फिल्म ‘फाइटर’ के प्रीव्यू पर…
पहली बार साथ आए ऋतिक-दीपिका
‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी पहली बार साथ में दिखाई देगी। दोनों को साथ में देखने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद पहले भी ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अब ये जोड़ी ‘फाइटर’ लेकर आ रही है। इस फिल्म में पुलवामा अटैक से लेकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। कॉप यूनिवर्स की इस एक्शन ड्रामा फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में हैं।
एडवांस बुकिंग में की तगड़ी कमाई
‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि इस बार भी मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर अपनी हैट्रिक को कायम रख सकते हैं। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फाइटर’ ने देशभर में रिलीज होने से पहले 3.67 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म के हिंदी वर्जन ने 3D फॉमेर्ट में 2.01 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म 2D, 3D आईमैक्स और 4D में रिलीज होने वाली है।
यहां जानें फिल्म की कहानी
‘फाइटर’ में श्रीनगर घाटी में हो रही आतंकवादी गतिविधयों को दिखाया गया है। इन आतंकवादी गतिविधयों को कंट्रोल करने के लिए वायु सेना मुख्यालय एक नई और विशिष्ट इकाई, एयर ड्रैगन्स को नियुक्त किया गया है। टीम में भारतीय सेना से चुने गए चार बेस्ट वायु सेना लड़ाकू विमान चालकों को शामिल किया गया है। यह कहानी उन चार विमान चालकों पर बेस्ड है, जो देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार हैं।
इन सीन्स पर चली सेंसर की कैंची
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय और संजीदा शेख भी हैं। फिल्म 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चलाई है। 2 घंटे 46 मिनट की फिल्म के दो सींस पर सेंसर की कैंची चलने के बाद इसे रिलीज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : रिलीज से पहले ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ का बजा डंका, एडवांस बुकिंग में मचा रही धमाल
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
56 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines