ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री की है, क्योंकि रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रेंड करने लगा। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। मेकर्स के लिए भी ये फायदे का सौदा साबित होगा क्योंकि फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया है, जिससे इसे एक लंबा वीकेंड मिलेगा। फाइटर एक पेट्रियोटिक फिल्म है, जिसकी कहानी पुलवामा और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है।
क्या है फिल्म की कहानी
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ की कहानी IAF अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि अनिल कपूर अपने बेस्ट एविएटर्स के साथ एक टीम बनाते हैं, जिसमें ऋतिक के स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया और दीपिका के स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ हैं। फिल्म की कहानी पुलवामा में भारतीय वायु सेना पर हुए सबसे घातक आतंकवादी हमले का जिक्र किया गया है। इसके अलावा बालाकोट सीमा पार भारत के हमलों का जिक्र भी किया गया है। फिल्म में अधिकतर हवाई हमले दिखाए गए हैं क्योंकि यह कहानी भारत के सर्वश्रेष्ठ वायुसेना अधिकारियों पर आधारित है। इसमें हवाई लड़ाई से लेकर आमने-सामने तक की लड़ाई दिखाई गई है। एक पार्ट में ऋतिक रोशन को भारत के कब्जे वाले पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए दिखाया गया है।
पुलवामा और बालाकोट हवाई हमला
आपको बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू से श्रीनगर जा रहे CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद भारत की ओर से जवाबी हमला ‘ऑपरेशन बंदर’ को एग्जीक्यूट किया गया। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट क्षेत्र में बसे जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर हवाई हमला किया गया था।
झूठा निकला था पाकिस्तान का दावा
भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाक ने दावा किया कि उसके दो IAF पायलट हिरासत में हैं। हालांकि बाद में बयान बदलते हुए कहा कि सिर्फ एक IAF पायलट हिरासत में था। बाद में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने पकड़े गए IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा किया था।
यह भी पढ़ें: Fighter की रिलीज के बीच अजय देवगन की ‘शैतान’ ने मचाया तांडव, टीजर हुआ रिलीज
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines