Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की कमाई में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की और पहले ही वीकेंड पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन सोमवार तक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ‘फाइटर’ ने कुल मिलाकर 12.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 134.25 करोड़ रुपए हो गया है।
फाइटर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फाइटर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 215.8 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि फिल्म अभी अपने बजट से काफी दूर है। आपको बता दें कि फिल्म का टोटल बजट 250 करोड़ रुपए था। यहां तक पहुंचने में अभी फिल्म को थोड़ा और समय लग सकता है।
पिछले पांच दिनों की कमाई
‘फाइटर’ की पिछले पांच दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 39.5 करोड़ तक जा पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 27.5 करोड़ रुपए की कमाई की। चौथे दिन तक फिल्म का कलेक्शन 29 करोड़ रुपए तक रहा। वहीं पांचवे दिन वीकेंड पर फाइटर का नेट कलेक्शन 8 करोड़ तक जा पहुंचा।
गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी का रोल प्ले किया है, जबकि दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी और अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी में हैं।
यह भी पढ़ें : Salaar की सक्सेस के बाद Prabhas ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, जानें क्या है वजह
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines