Fighter Box Office Collection Day 2 (early estimates): ‘फाइटर’ को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है। या फिर यूं कहे कि फिल्म को गणतंत्र दिवस का फायदा हुआ है। इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Finale में वोटिंग के लिए फैंस ने की क्यूट अपील, आप भी कर सकते हैं वोट, जानें प्रोसेस
दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सभी भाषाओं में 39.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि अभी ये इस फिल्म के शुरूआती नंबर है और इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 61.5 करोड़ रुपये हो जाएगी।
भारतीय वायुसेना पर आधारित है फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ भारतीय वायुसेना पर आधारित है, जिसमें जवानों के बलिदान और हौंसले को दर्शाया गया है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसे में अब ये भी हो सकता है कि फिल्म बीते साल रिलीज हुए फिल्मों को भी टक्कर दे। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा।
फिल्म में कई बड़े सितारे
फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा कई अन्य सितारे हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है। फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस तक का तड़का लगाया है, जो दर्शकों को लुभा रहा है। बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया है और मेकर्स को भी इससे खासा उम्मीदें हैं, जिन पर फिल्म खरी उतरती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘फाइटर’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बनाएगी?
इन फिल्मों को दूसरे दिन पछाड़ा
बता दें कि दूसरे दिन ‘फाइटर’ ने चार फिल्मों को पछाड़ा है। इस लिस्ट में ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सैम बहादुर’ और ‘तेजस’ शामिल है। इन चारों फिल्मों ने अपने दूसरे दिन बेहद कम कलेक्शन किया। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, ‘सैम बहादुर’ ने 9 करोड़ रुपये, ‘तेजस’ ने 1.30 करोड़ रुपये और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 16.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबिक ‘फाइटर’ ने 39.00 करोड़ रुपये कमाई हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines