Fauda Actor Idan Amedi Seriously Injured Fighting In Gaza: मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘फौदा’ के एक्टर इदान अमेदी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इदान को गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच लड़ते हुए गंभीर चोट लगी है।
द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इदान अमेदी को लड़ाई के दौरान गंभीर चोटें आई हैं और वो अस्पताल में भर्ती है। एक्टर का इलाज किया जा रहा है और वो डॉक्टरों की निगरानी में है।
यह भी पढ़ें- ‘बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं, इसे फिल्म इवेंट मत बनाओ’, पैप्स पर भड़के Saif Ali Khan
इदान के पिता ने दी जानकारी- रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया गया कि अभिनेता के पिता ने इस बात की जानकारी साझा की है। साथ ही उनके चचेरे भाई ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसके बारे में बताया। वहीं, अब फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इदान की चोट के बारे में इजरायली राजनयिक अविया लेवी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ‘फौदा’ के एक्टर इदान अमेदी गाजा में लड़ाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इदान जल्द ठीक हो इसकी हम दुआ करते हैं।
ये काई फिल्म नहीं- इदान
बता दें कि इदान ने एक वीडियो के जरिए इस लड़ाई में शामिल होने की बात लोगों के साझ साझा की थी। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक वीडियो के जरिए इदान ने कहा था कि वो मास आतंकवादी हमले के खिलाफ लड़ने के लिए रक्षा बलों में शामिल हो रहे है। वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने सेना के कपड़े पहने हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था कि ये कोई फिल्म का सीन नहीं हैं और ना ही फौदा का। मैं आज अलग कपड़ो में इसलिए हूं, क्योंकि मैं अब रियल लाइफ में इसमें शामिल हो रहा हूं। सैनिक की ड्रेस पहने हुए इदान अपने हाथ में बंदूक लिए नजर आए।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines