Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख को आज भी ‘दंगल’ (Dangal) के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने बेहद दमदार रोल निभाया था और कई मुश्किलों का सामना किया था। रियल लाइफ में भी फातिमा ऐसी कई चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं और उन्होंने उसी मजबूती से खुद को खड़ा किया है। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा दुनिया के सामने लाया है, जिसके बारे में बेहद कम लोगों को पता होगा। अब एक्ट्रेस ने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
कास्टिंग डायरेक्टर ने जब फातिमा से कही थी गंदी बात
एक्ट्रेस ने अपने साथ हुआ एक पुराना किस्सा शेयर किया है। फातिमा ने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए कहा कि एक बार उन्हें साउथ इंडियन फिल्म के लिए फोन आया था। इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बेहद अनकंफर्टेबल महसूस करवा दिया था। फातिमा ने रिवील किया कि उस शख्स ने एक्ट्रेस को कहा, ‘आप सब कुछ करने के लिए तैयार हैं, है ना?’ ये सुनते ही फातिमा ने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत करूंगी और रोल के लिए जो जरूरी होगा वो करूंगी।’ फिर भी वो शख्स बार-बार यही कहता रहा। एक्ट्रेस समझ गई थीं कि वो क्या कहना चाहता है।
इशारों में देते थे हिंट
हालांकि, वो फिर भी डम्ब बनने की एक्टिंग करती रहीं क्योंकि वो देखना चाहती थीं कि वो शख्स कितना नीचे गिर सकता है। इसके अलावा फातिमा सना शेख ने एक हैदराबाद का अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ छोटे प्रोडयूसर्स ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बातें की थीं। वो सीधे-सीधे कुछ नहीं कह रहे थे, लेकिन एक कमरे में खुलकर इस बारे में बात कर रहे थे। वो इशारे दे रहे थे कि लोगों से मिलना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि हर कोई ऐसा नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss Kannada Finale: कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास, Salman Khan के शो में भी नहीं हुआ ऐसा!
एक्टर्स की कमाई से भी लेते हैं हिस्सा
फातिमा ने बताया कि कैसे स्टूडियो के ऑडिशन होते थे और स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कास्टिंग डायरेक्टर ऑडिशन फॉर्म पर अपने रेफेरेंस लिखने को कहते थे। बाद में जब एक्टर्स को पेमेंट मिलता था, तो उन्हें उनकी कमाई का एक हिस्सा (15 प्रतिशत) उसी कास्टिंग डायरेक्टर को देना पड़ता था। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि इज्जतदार कास्टिंग डायरेक्टर ऐसी हरकतें नहीं करते। सिर्फ फ्रॉड करने वाले लोग ही ये सब काम करते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines