हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सर मेरे गांव में सड़क…', फराह खान के कुक की नितिन गडकरी से खास डिमांड; वीडियो वायरल

Farah Khan Visits Nitin Gadkari House: फराह खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है और ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फराह खान इस व्लॉग में नितिन गडकरी के घर दिल्ली पहुंची. फराह के कुक दिलीप ने नितिन गडकरी से खास डिमांड की, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
फराह खान और उनके कुक पहुंचे दिल्ली

Farah Khan Visits Nitin Gadkari House: बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. फराह अपने कुक दिलीप के साथ बड़े-बड़े सेलेब्स के घर का दौरा करती हैं और कुकिंग व्लॉग बनाती हैं. फराह ने हाल ही में नया व्लॉग शेयर किया है. इस व्लॉग में वो केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के घर पहुंची. फराह के साथ उनका कुछ दिलीप भी नजर आया. इस मीटिंग के दौरान फराह के कुक दिलीप ने नितिन गडकरी से एक खास अपील कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फराह खान-दिलीप पहुंचे दिल्ली

व्लॉग के शुरू होते ही फराह खान के कुक दिलीप स्वीमिंग पूल में गिर गए. इसके बाद दिलीप को पूल से बाहर निकाला गया और दोनों नितिन गडकरी से मिलते दिखाई दिए. फराह खान इस दौरान थोड़ी नर्वस नजर आईं. डायरेक्टर ने कहा कि उनके शो में पहली बार किसी राजनेता की एंट्री हुई है इसलिए वो थोड़ा घबरा रही हैं. नितिन गडकरी ने फराह खान और दिलीप को अपने पूरे घर का टूर करवाया.

यह भी पढ़ें: Shark Tank India 5 के 15 शार्क्स, नेटवर्थ में कौन आगे? जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो

विज्ञापन

दिलीप ने रखी डिमांड

नितिन गडकरी ने फराह खान और दिलीप को अपना स्पेशल कॉन्फ्रेंस रूम दिखाया, जिस पर गोबर से पेंट किया गया था. फराह इसे देखकर चौंक गईं. वहीं फराह और दिलीप ने अपने व्लॉग के शुरुआत में नितिन गडकरी को नमस्ते की और दिलीप ने उनके पैर भी छुए. इस दौरान दिलीप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दअरसल नितिन गडकरी से मिलते हुए दिलीप ने कहा, ‘सर मेरे गांव दरभंगा में ना एक सड़क बनवा दीजिए.’ दिलीप की ये बात सुनकर फराह ने मजाकिया अंदाज में अपना माथा पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: 10-11 मिनट का बनकर तैयार हुआ था ‘संदेशे आते हैं’, अनु मलिक ने रोते हुए बनाई थी गाने की धुन

विज्ञापन

फराह खान का मजेदार रिएक्शन

फराह खान ने दिलीप की बात पर मुस्कुराते हुए कहा, ‘अरे, सर इतने बड़े-बड़े फ्लाईओवर और एक्सप्रेस वे बना रहे हैं.’ इसके बाद दिलीप ने आगे कहा, ‘मेरे गांव में अच्छी सड़क बनवाने से भी बहुत मदद मिलेगी.’ दिलीप की डिमांड सुनकर नितिन गडकरी भी मुस्कुरा उठे. इसके बाद नितिन गडकरी ने अपना शेड्यूल भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि मैं डेली 7 बजे उठता हूं और वर्कआउट करता हूं. एक समय मेरा वजन 135 किलो था और अब 89 किलो है, ये सब एक्सरसाइज करने से ही हुआ है. बता दें नितिन गडकरी का ये हाउस टूर का व्लॉग काफी वायरल हो रहा है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola