हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Film Director SK Bhagwan Passed Away: नहीं रहे प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान, सीएम बोम्मई ने ट्वीट कर जताया शोक

विज्ञापन
Film Director SK Bhagwan

Film Director SK Bhagwan: आज सुबह साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। 89 साल की उम्र में प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन हो गया।

एसके भगवान के निधन की वजह उम्र संबंधी बीमारियां बताई गई है। इसके साथ ही इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हालांकि अभी उनके निधन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया ट्वीट

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही सीएम ने ट्वीट करते हुए एक संदेश भी लिखा हैं। सीएम ने लिखा कि ‘कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक श्री एस.के. भगवान के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं।

विज्ञापन

भगवान उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे।’ ‘दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। डॉ और उनके दोस्त दोराई राज ने कस्तूरी निवास, एराडु सोयम, बयालु दारी, गिरि कान्ये, होसा लेकुक सहित 55 फिल्मों का निर्देशन किया। ओम शांति।’

और पढ़िए –Annu Kapoor Birthday: आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं अन्नू कपूर, जानें उनके जीवन के दिलचस्प किस्से

विज्ञापन

एसके भगवान का निधन

बतातें चलें कि एसके भगवान का निधन उम्र से संबंधित बीमारी के कारण हुआ हैं। साल 1956 में एसके भगवान ने प्रभाकर शास्त्री भाग्योदय के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। साथ ही साल 1966 में कन्नड़ फिल्म ‘संध्या राग’ के साथ वह एक स्वतंत्र निर्देशक बने और इसके बाद हमेशा ही भगवान अपने करियर में आगे बढ़ते चले गए।

और पढ़िए –Annu Kapoor Birthday: तीन बार दूल्हा बने अन्नू कपूर, तलाक के बाद पहली पत्नी के साथ रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

विज्ञापन

खराब स्वास्थ्य के कारण हुआ निधन

बता दें कि बीते दिन भी 19 फरवरी को लोकप्रिय तमिल कॉमिक अभिनेता आर मयिलसामी (Mayilsamy) का निधन हो गया था। आर मयिलसामी भी बीमार थे और खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हो गया।

आर मयिलसामी के निधन की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने की है और कहा है कि अभिनेता को कल बेचैनी महसूस हुई और उनका परिवार उन्हें पोरूर रामचंद्र अस्पताल लेकर गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान माइलसामी का निधन हो गया और डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola