Uravashi Rishabh Fact Check: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो जाती हैं और लोग उनके शेर-ओ-शायरी वाले पोस्ट को सीधे-सीधे इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (factFact CheckRishabh Pant) से जोड़कर देखते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शेर-ओ-शायरी को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं, लेकिन वाकई में उर्वशी के इन सोशल मीडिया पोस्ट का ऋषभ पंत से कोई कनेक्शन है?
उर्वशी रौतेला ‘दिल है ग्रे’
सनी देओल के साथ 2013 में बॉलीवुड फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उर्वशी की एक फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी जिसका नाम ‘दिल है ग्रे’ था। फिल्म का पहला लुक और पोस्टर 14 अप्रैल को रिलीज किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है और न ही इसका ट्रेलर आया है। उर्वशी के सोशल मीडिया पोस्ट को इस फिल्म से जोड़कर देख सकते हैं। उर्वशी ने खुद कहा था कि फिल्म की कहानी यूनिक थी जिसने मेरा मेरा ध्यान खींचा। मुझे लगता है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो खुश होंगे फिल्म का सब्जेक्ट काफी दिलचस्प है।
ऋषभ से क्यों जोड़ा जाता है उर्वशी के पोस्ट का कनेक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स अगर उनके पोस्ट को ऋषभ पंत से सीधा-सीधा जोड़ते हैं तो इसके पीछे कई कारण हैं। पहला कि कई मौके पर उर्वशी उस टीम इंडिया को चीयर्स करने मैदान पर पहुंच जाती हैं जिसमें ऋषभ शामिल होते हैं।
इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी होना है। उर्वशी ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसके जरिए उन्होंने जानकारी दी थी कि वे ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। उर्वशी का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया लोगों ने उनके इस पोस्ट को ऋषभ पंत के साथ जोड़ दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उर्वशी एक बार फिर ऋषभ पंत को स्टॉक करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।
क्यों ट्रोल होती हैं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला के पोस्ट का ऋषभ पंत के साथ कनेक्ट होना कोई नया मामला नहीं है। इस पूरे मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक इंटरव्यू में उर्वशी ने रिषभ पंत का नाम लिए बिना कहा था कि मिस्टर ‘आरपी’ ने होटल की लॉबी में उनसे मिलने के लिए कई घंटे इंतजार किया था। उस वक्त वे सो रही थीं। जब नींद खुली तो उन्होंने अपने फोन पर मिस्टर आरपी के करीब 20 मिस्ड कॉल दिखे।
उर्वशी के इंटरव्यू के मिस्टर आरपी वाला हिस्सा वायरल हो गया था। बाद में ऋषभ पंत ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि लोग फेमस होने और सुर्खियों में रहने के लिए झूठ बालते हैं। हैशटैग मेरा पीछा छोड़ो बहन। हैशटैग झूठ की भी लिमिट होती है।
ऋषभ पंत के पोस्ट का उर्वशी ने दिया था जवाब
इसके बाद उर्वशी ने पोस्ट किया, ”छोटू भैया को बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग। रक्षा बंधन मुबारक हो। हैशटैग आरपी छोटू भैया।” इसके बाद अचानक उर्वशी के इंटरव्यू का एक और हिस्सा वायरल होता है जिसमें वे मिस्टर आरपी को सॉरी कहती दिखती हैं। इसके बाद से ऋषभ पंत का कोई पोस्ट नहीं आया जो इस मामले से जुड़ा हो लेकिन उर्वशी के दुबई और अब ऑस्ट्रेलिया विजिट ने एक बार फिर से इस पूरे विवाद को हवा दे दी है।
फैक्ट चेक का निष्कर्ष
उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पोस्ट का कनेक्शन ऋषभ पंत से जुड़ना एक इत्तेफाक है या कुछ और ये तो उर्वशी ही बता सकती हैं। क्या वाकई में उर्वशी ऋषभ का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया गई हैं या फिर वे किसी फिल्म, विज्ञापन की शूटिंग या वेकेशन पर गईं है, ये सब भविष्य की बातें हैं। लेकिन ये भी सच है कि इंटरव्यू में कहा गया मिस्टर आरपी और फिर सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गया मिस्टर आरपी एक ही था। फिलहाल, आप उर्वशी के अगले सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार कीजिए।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines