Esha Deol: हाल ही में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने करियर के शुरुआती सालों में अपने सभी को-स्टार के साथ रोमांटिक रूप से जुड़े रहने पह बात की है।
ईशा देओल ने बताया है कि- उनके एक को-स्टार ने उन्हें प्रस्ताव दिया था और उन्हें एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था। वहीं, लिंक-अप की अफवाहों के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि- “मैं एक अच्छी दिखने वाली लड़की हूं।
ईशा देओल से शादी करना चाहता था को-स्टार
वहीं, उन्होंने एक को-स्टार के बारे में बताया जो उनसे शादी करना चाहता था। ईशा ने कहा कि- मैं इस व्यक्ति का नाम नहीं ले रही हूं। पूरे सम्मान के साथ, वह बहुत प्यारा लड़का है। मैंने अभी शुरुआत ही की थी और उसने कहा ‘शादी कर लूंगा, एक्टिंग बंद करो’। मुझे क्या करना है पता नहीं था और मैंने घर आकर अपनी मां को बताया और वह बोलीं सो-स्वीट।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा
ईशा ने कहा कि वह अब को-स्टार के साथ दोस्त नहीं हैं। “वह मुझसे दोस्ती नहीं करना चाहता क्योंकि इससे उसका दिल टूट गया, लेकिन वह बहुत प्यारा लड़का है। ‘एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा का लगभग एक दशक तक सक्रिय बॉलीवुड करियर रहा है।
राध्या और मिराया ईशा की बेटियां हैं
एक्टर ने 2002 में आफताब शिवदासानी के साथ ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। 2012 में ईशा ने व्यवसायी भरत तख्तानी से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया।
अपने मनपसंद काम को करना पसंद करती है ईशा देओल
उन्होंने अजय देवगन के रोल वाली रुद्र: द काम किया है। ईशा देओल एक सिंपल सी लड़की है। उन्हें स्टार्डम का कभी कोई लोभ नहीं था और आज भी वह अपने मनपसंद काम को करना पसंद करती है।
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
52 mins agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 hr ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
5 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
6 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
7 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
9 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines