Esha Deol and Bharat Takhtani Love Story: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Isha Deol) ने 2012 में शादी की थी। आज उन्होंने शादी के 12 साल बाद अपने पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी (Bharat Takhtani )से अलग होने का फैसला ले लिया है। ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। पिछले कई दिनों से वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बच्चों की भलाई के लिए ये फैसला लिया है। इनकी लव स्टोरी की अगर बात करें तो ये किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
13 साल में हुई थी पहली मुलाकात
दोनों बचपन के दोस्त हैं, इनकी पहली मुलाकात तब हुई थी जब ये 13 साल के थे। एक इंटर स्कूल कम्पटीशन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पहली नजर में ही भरत ईशा पर दिल हार बैठे थे। ईशा हमेशा से चाहती थीं कि उनका होने वाला पति उनके पिता धर्मेंद्र की तरह हैंडसम हो और उन्हें भरत में ये बात दिखाई दी। इसके बाद ईशा ने एक टिश्यू पेपर पर अपना नंबर लिखकर भरत को दिया। दोनों के बीच फिर खूब बातचीत होने लगी।
10 तक बंद थी बातचीत
धीरे -धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। हालांकि दोनों की अलग-अलग स्कूल में पढ़ने के कारण मुलाकात कम होती थीं। बस जब इंटर स्कूल कम्पटीशन होता था, तभी दोनों मिल पाते थे। दोनों की बातें ज्यादातर फोन या मैसेज पर ही होती थी। इस बीच दोनों के बीच में कुछ ऐसा हुआ कि 10 साल तक दोनों की बातचीत बंद हो गई। अब आप भी सोच रहे होंगे प्यार के रिश्ते में बंधने वाले दोस्त के बीच ऐसा क्या जो उनके बीच 10 साल तक बात नहीं हुई। इतना ही नहीं ईशा देओल ने भरत को थप्पड़ तक जड़ दिया था।
भरत की इस हरकत पर ईशा को आया गुस्सा
दरअसल एक बार जब ईशा और भरत एक दूसरे से मिले थे, तब भरत ने ईशा का हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस बात का ईशा का बहुत बुरा लगा और उन्होंने भरत से कहा, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की । ये बोलते ही ईशा ने भरत के गाल पर तुरंत थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस घटना के बाद भी भरत का प्यार कभी भी ईशा के लिए कम नहीं हुआ। भरत की ईशा की बहन अहाना के करीबी दोस्त थे।
धर्मेंद्र ने भरत से एक घंटे तक की थी मुलाकात
10 साल बाद दोनों की मुलाकात निगारा फॉल्स पर हुई । इस मुलाकात के दौरान भरत ने ईशा से पूछा कि क्या वो अब ईशा का हाथ पकड़ सकते हैं। इस बार ईशा भरत को देखकर पिघल गईं और उन्होंने तुरंत हां कर दी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और ईशा देओल ने फिर हेमा मालिनी को भरत के बारे में बताया। हेमा मालिनी को भरत बहुत पसंद आए। इसके बाद भरत ने धर्मेंद्र से मुलाकात की। दोनों ने लगभग एक घंटे तक एक दूसरे से बातचीत की। घर वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली। इनके बच्चों की अगर बात करें तो दोनों की दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम राध्या और मिराया हैं। अब ईशा देओल की फिल्मी लाइफ की अगर बात करें तो वो शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 2002 में ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने क्या दिल ने कहा, प्यारे मोहन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines