Entertainment Latest Updates: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। फाइटर की जबरदस्त सफलता के बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
1. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा, ‘इसका फैसला जनता करेगी। अभी देखते हैं क्योंकि अभी फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं।’ सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वो सीक्वल पर काम नहीं करते हैं।
2. 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में विक्की कौशल को फिल्म ‘डंकी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए शबाना आजमी को सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला है।
3. बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट लिखा। उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को सपोर्ट और सलाह देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
4. सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान ने 16 साल बाद एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ अपने प्रोडक्शन हाउस Marflix को आगे बढ़ाते हुए सैफ के साथ एक सुपर एक्शन फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 में सास के तानों से चिढ़ीं अंकिता लोखंडे, सलमान खान के सामने ही दिया मुंहतोड़ जवाब
5. नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के साथ बताया गया है कि ‘पुष्पा 2’ आज से पूरे 200 दिन बाद यानी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
https://twitter.com/telugucinemacom/status/1751868469380092191
6. बिग बॉस 17 के साथ ही ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10’ का ग्रैंड फिनाले भी हो चुका है। जहां बिग बॉस सीजन 17 को मुनव्वर फारुकी ने जीता तो वहीं बिग बॉस कन्नड़ का सीजन 10 कार्तिक महेश ने जीता है।
https://twitter.com/ColorsKannada/status/1751678854442438704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1751678854442438704%7Ctwgr%5E522a73812ff1a3a72d6b35b0a0047cba5f8f882d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Ftv-bigg-boss-kannada-10-winner-karthik-mahesh-became-the-winner-of-kannada-bigg-boss-season10-23640625.html
7. पूरी दुनिया में चर्चित रहे शीना बोरा मर्डर केस पर डॉक्युमेंट्री बनी है। नेटफ्लिक्स पर डॉक्यू सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी बरीड ट्रुथ’ को 29 जनवरी यानी आज स्ट्रीम किया गया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines