Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। उनकी मौत को लेकर अब तक कुछ क्लीयर नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना और नोरा फतेही के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार डीपफेक वीडियो का शिकार बन गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं मनोरंजन जगत की आज की ताजा खबरों पर…
पूनम पांडे की मौत सच या झूठ
पूनम पांडे के निधन की खबर 2 फरवरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुआ है। पूनम पांडे की मौत की खबर को अब 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन सस्पेंस अब भी बरकरार है कि एक्ट्रेस की डेड बॉडी कहा हैं? एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही उनके परिवार वाले गायब हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। उधर, सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे की मौत की खबर को झूठ बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।
मशहूर अभिनेता का निधन
अमेरिका के मशहूर अभिनेता कार्ल वेदर्स का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बीते दिन 2 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन के बाद से उनके फैंस दुखी हैं। कई सेलेब्स कार्ल वेदर्स की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
वहीदा रहमान का जन्मदिन
फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान आज 3 फरवरी, 2024 को अपना 86वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बता दें कि वहीदा ने अपने फिल्मी करियर में गाइड, प्यासा, कागज के फूल समेत कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं।
यह भी पढ़ें : Poonam Pandey की मौत पर क्यों तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो, आप भी देखें
आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की SPY यूनिवर्स में एंट्री
मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री हो गई है। दोनों एक्ट्रेस को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है। वुमेन लीड जासूसी पर बेस्ड इस फिल्म का डायरेक्शन ‘द रेलवे मैन’ के डायरेक्टर शिव राविल करेंगे।
अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो
रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही, कटरीना कैफ के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी डीपफेक वीडियो का शिकार बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के चेहरे और आवाज को एक गेमिंग एप के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया है।
पहली बार घर से बाहर निकलीं अंकिता लोखंडे
बिग बॉस 17 की तीसरी रनर-अप अंकिता लोखंडे शुक्रवार की शाम पति विक्की जैन के साथ पहली बार घर से बाहर निकलीं। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को घेर लिया जिससे वह काफी परेशान दिखीं।
कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना की तरफ से दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर कार्यवाही करने की मांग की थी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
44 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines