Entertainment Latest Updates: पूनम पांडे (Poonam Pandey) जिंदा हैं। भले ही इस खबर ने उनके फैंस को राहत दी हो लेकिन अपनी हरकत के लिए पूनम को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई। इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने एक ट्वीट किया जिसके लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ देखने के बाद एक्टर विजय वर्मा काफी इमोशनल हो गए।
मुनव्वर फारुकी का Tweet
पूनम पांडे जिंदा हैं इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए किया। एक्ट्रेस की इस घिनौनी और शर्मनाक हरकत के लिए कई टीवी सेलेब्स ने उनकी लताड़ लगाई और उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने भी पूनम पांडे की हरकत पर प्रतिक्रिया दी। अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मुनव्वर ने ट्वीट किया, ‘पूनम पांडे की पीआर टीम को कैंसर नहीं बावासीर हुआ है।’ कॉमेडियन के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विजय वर्मा हुए इमोशनल
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’12वीं फेल’ को देखने के बाद एक्टर विजय वर्मा इमोशनल हो गए। उन्होंने विक्रांत मैसी की फिल्म की भर-भरकर तारीफ की और कहा कि फिल्म को देखने के बाद वह फूट-फूटकर रोए थे।
अनुष्का शर्मा दोबारा बनेंगी मम्मी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर दोबारा किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस दोबारा मां बनने जा रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की कंफर्मेशन विराट कोहली के अजीज दोस्त और क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने दी है।
यह भी पढ़ें : Uorfi Javed की कैसी हुई हालत? यूजर्स बोले-Poonam Pandey को इनडायरेक्टली क्या थप्पड़ मारा?
डॉन 3 पर आया अपडेट
डॉन की फ्रेंचाइजी डॉन 3 पर अपडेट आ गया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अगले महीने मार्च से शुरू हो जाएगा। हालांकि डॉन 3 की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।
श्रद्धा कपूर का स्टाइलिश लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल लूट लिया है। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहनकर एक इवेंट में शामिल हुई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उर्मिला ने जुदाई, रंगीला, सत्या, भूत, जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब 16 साल बाद ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस वेब सीरीज तिवारी में नजर आएंगी। यह सीरीज मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर आधारित होगी।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines