Bigg Boss OTT 3 Elvish Yadav Vs Faisal Shaikh: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में वीकेंड का वार पर लवकेश और अदनान को सपोर्ट करने के लिए बाहर से उनके दोस्त एल्विश यादव और फैजल शेख पहुंचे। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ एल्विश यादव और फैजल शेख जब स्टेज पर एक साथ आए तो सभी की ही निगाहें उनपर टिकी हुई थीं। जहां एल्विश यादव के यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं वहीं फैजल शेख के इंस्टाग्राम पर करीब 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इस एपिसोड में जहां एल्विश और फैजल शेख का आमना-सामना हुआ उसने काफी धमाल मचा दिया।
एल्विश-फैजल का हुआ आमना-सामना
वीकेंड का वार पर दोनों को एक साथ स्टेज पर बुलाया गया। शो के होस्ट अनिल कपूर ने पहले एल्विश यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपने क्या फेम कमाया है। इसके बाद अनिल कपूर फैजल शेख से सवाल करते हैं अदनान के बारे में, उन्होंने पूछा आपको ‘क्या लगता है अदनान गेम सही खेल रहा है या नहीं।’ इस पर मिस्टर फैजू के नाम से मशबूर फैजल कहते हैं वि सर फैजल मेरा दोस्त है तो 100 फीसदी अच्छी गेम खेल रहा है। इसके बाद एल्विश यादव थोड़ा गुस्सा हो जाते हैं, वो कहते है कि सर ऐसा नहीं है ये बिल्कुल झूठ बोल रहा है। अदनान शेख बेकार गेम खेल रहा है। एल्विश यादव कहते हैं कि सर सीजन कोई सा भी हो किस्सा हमेशा राव साहब का ही रहेगा।
एल्विश-फैजल के एपिसोड ने तोड़ा रिकॉर्ड
‘बिग बॉस तक’ की खबर के मुताबिक इस एपिसोड को 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। एल्विश यादव और फैजल शेख के नाम पर बिग बॉस को बहुत ज्यादा फायदा मिला है। वीकेंड का वार के इस एपिसोड में पूरे सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की है। एल्विश और फैजल का आमना-सामना लोगों को बहुत पसंद आया वहीं इन दोनों ही सोशल मीडिया स्टार्स की ह्यूज फैन फॉलोइंग है। एल्विश जहां अपने दोस्त लवकेश कटारिया को सपोर्ट करने पहुंचे थे तो वहीं फैजल शेख अदनान शेख के लिए वीकेंड का वार पर गए थे। दोनों ने ही अपनी-अपनी बात रखी।
अदनान शेख को पड़ी होस्ट की डांट
वीकेंड का वार पर फैजल के दोस्त अदनान शेख को शो के होस्ट अनिल कपूर ने काफी डांट-फटकार लगाई है। अनिल ने उन्हें अब तक शो में कुछ खास इम्पैक्ट ना डालने के लिए बहुत सुनाया। अनिल ने अदनान को कहा कि वो जब से घर में गए हैं तब से अपना मकसद भूल गए हैं वो। अदनान घर में जाने से पहले लवकेश कटारिया के बारे में काफी कुछ बोल कर गए थे लेकिन घर के अंदर जाते ही वो लवकेश के साथ ही बैठने लगे, जिसकी वजह से अनिल ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है कि हमनें आपको शो में भेजकर गलती कर दी है।
यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines